पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच बढ़ता तनाव के बीच चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के द्वारा चेतावनी दी गई कि
अगर सीमा पर तनाव जारी रहा तो भारत को चीन, पाकिस्तान और नेपाल के सैन्य दबाव का सामना करना परेगा।
चीन के इस भड़काऊ बयान से नई दिल्ली और बीजिंग के बीच का द्विपक्षीय तनाव और भी बढ़ने का प्रबल आशंका है।
शंघाई अकेदमी ऑफ सोशल साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के शोध सहयोगी हू झिओंग का हवाला देते हुए समाचार पत्र में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया कि भारत एक ही समय पर चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ सीमा विवाद में लगा हुआ है।
तीन मोर्चों पर मिल सकती है भारत को चुनौती
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र मे कहा गया कि चीन का पाकिस्तान एक विश्वसनीय रणनीतिकि साझेदार हैैं और इसके साथ ही नेपाल से भी चीन का घनिष्ठ संबंध हैं।
बता दें कि मुखपत्र में कहा गया हैं कि भारत अगर सीमा पर तनाव बढ़ाता है तो उसे दो या दो से अधिक मोर्चों पर सैन्य दबाव का सामना करना पर सकता है।
उन्होंने कहा कि तीनों मोर्चों पर सैन्य क्षमता का सामना करना भारत की सैन्य क्षमता के बस की बात नहीं है। इससे स्थिति में भारत की विनाशकारी हार हो सकती हैं।