Home Latest News UP Digital Media Policy 2024: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने 8...

UP Digital Media Policy 2024: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने 8 लाख तक देगी योगी सरकार! जाने क्या है नियम व शर्तें

UP Digital Media Policy 2024: हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “UP Digital Media Policy 2024” की घोषणा किया है. यूपी सरकार की यह नीति बड़े फॉलोइंग वाले इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक शानदार मौका है, जहां पर वे सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए हमारे इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस नई नीति से जुड़ी जानकारी.

UP Digital Media Policy 2024: इन्फ्लुएंसर्स को होगा बड़ा फायदा

हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, योगी सरकार की UP Digital Media Policy 2024 के तहत यूट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक, जैसे प्लेटफार्मों पर अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने 2 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक कमाई करने का अवसर मिलेगा. सरकार ने फॉलोअर्स के आधार पर इन्फ्लुएंसर्स को चार श्रेणियों में बंटा है, जिनमें से हर श्रेणी के लिए अलग-अलग भुगतान राशि निर्धारित है.

Food Safety Officer Vacancy 2024 : फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी 34800

UP Digital Media Policy 2024: कैसे होगी इन्फ्लुएंसर्स की कमाई?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, UP Digital Media Policy 2024 नीति के तहत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर इन्फ्लुएंसर्स को कंटेंट, ट्वीट, पोस्ट वीडियो और रील्स बनानी होगी. यह सामग्री Social media पर पोस्ट करने पर उन्हें नकद भुगतान मिलेगा.

  • एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर: हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, UP Digital Media Policy 2024 तहत इन्फ्लुएंसर्स को हर महीने 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपये मिलेगा.
  • यूट्यूब पर: इसके अलावा विज्ञापन वीडियो, शॉर्ट्स या पॉडकास्ट के लिए 4 लाख से 8 लाख रुपये तक मिलेगा.

रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि, सरकार के इस नीति से उत्तर प्रदेश और देश-विदेश में बसे लोगों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे. इस नीति का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के सहायता से लोगों तक पहुंचाना है.

इन्फ्लुएंसर्स को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

हम आप सभी को बता दें कि, इन्फ्लुएंसर्स को UP Digital Media Policy का लाभ लेने के लिए सबसे पहले सरकार के पास रजिस्टर करना होगा. इसके पश्चात, उन्हें सरकार से विज्ञापन जारी किए जाएंगे, इनके बदले उन्हें भुगतान मिलेगा. UP ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल रखा है, जिससे इन्फ्लुएंसर्स आराम से योजना में भाग लें सकें.

क्या-क्या चीजें हैं इस नीति में प्रतिबंधित?

हम आपको बता दें कि, यूपी डिजिटल मीडिया नीति में UP सरकार ने कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं. इसके तहत किसी का भी कंटेंट अभद्र, अश्लील या राष्ट्रविरोधी ना हो. अगर कोई इन्फ्लुएंसर या एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो सरकार द्वारा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

योगी सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘UP Digital Media Policy 2024‘ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक शानदार मौका है, जिससे वे अपनी Digital Presence का इस्तेमाल करके अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. इसके साथ ही, इस नीति से राज्य में रोजगार और सरकारी योजनाओं के प्रचार में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

Court Data Entry Operator Vacancy 2024 : डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

पिछला आर्टिकल लोड हो रहा है...
Exit mobile version