BRABU UG 3rd Semester Exam 2023-27 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने से हजाराें छात्र वंचित हाे सकते हैं.
यूजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की चल रही काॅपियाें की जांच
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा 2023-27 में प्रमाेटेड स्टूडेंट्स सत्र 2024-28 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे. अब तक फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की काॅपियाें की जांच चल रही है, जिसके चलते अभी रिजल्ट जारी करने में समय लगेगा.
यह भी पढ़ें…
- BRABU PG 3rd Merit List 2024-26 : पीजी में छात्रों को विषय बदलने का मौका! जाने कब आएगा थर्ड मेरिट लिस्ट
- Bihar Laghu Udyami Yojana Selection List 2025 Released : Download PDF On @ udyami.bihar.gov.in
- Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 Online Apply: इन 1.36 लाख छात्राओं की सूची पोर्टल पर हुई अपलोड, आवेदन कब से
- BRABU UG Admission 2025-29 : How to Apply Online, Fees, Documents, College List
- Bihar Board 10th Result Date 2025: 31 मार्च को जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट
- BRABU PG Admission Second Merit List PDF Download 2024-26 : पीजी नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, डाऊनलोड करें
- BRABU UG 3rd Semester Exam Date 2023-27 : स्नातक थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी ध्यान दें
- BRABU PG Syllabus Download – Subject wise Detailed Syllabus PDF
- CISF Constable Tradesmen Vacancy 2025 : 10वीं पास को 69100 तक सैलरी, सीआईएसएफ ने निकाली 1161 पदों पर भर्ती
- SBI Retired Bank Officer Vacancy 2025 : SBI ने 13 शहरों में निकाली 1194 पदों पर भर्ती
12 मार्च तक भर सकते है यूजी थर्ड सेमेस्टर का एग्जाम फॉर्म
वहीं बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 के छात्रों BRABU UG 3rd Semester Exam Form 2023-27 भरने के लिए 12 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है।
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों साेमवार तक बिना विलंब शुल्क के समय था. वहीं 11 व 12 मार्च काे ₹500/- विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म भरा जायेगा.
स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए 28 क्रेडिट होना जरूरी
BRABU प्रशासन ने नोटिस जारी कर बताया है की BRABU UG 3rd Semester Exam 2023-27 में शामिल होने के लिए छात्रों को दाेनाें सेमेस्टर (BRABU UG 1st & 2nd Semester) को मिलाकर 28 क्रेडिट होना जरूरी है।
मार्च में होगी स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा
BRABU प्रशासन ने बताया है की स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा मार्च में ली जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है.
20 मार्च तक होगी स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा
स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 10 मार्च से गृह कॉलेजों में शुरू हो गई है। यह परीक्षा 20 मार्च तक चलेंगी। इसको लेकर स्टूडेंट्स काॅलेज से यूनिवर्सिटी तक का चक्कर लगा रहे हैं.
साेमवार काे भी कई स्टूडेंट्स पहुंचे थे यूनिवर्सिटी
साेमवार काे भी कई स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. छात्रों को कहना था कि बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन को अभी स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायाेगिक परीक्षा में शामिल होने का मौका देना चाहिए।
वहीं, कुछ छात्राें का यह भी कहना था कि बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन को अंडरटेकिंग लेकर छात्रों यूजी थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने का मौका देना चाहिए।
इन छात्रों का यूजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट होगा अमान्य
BRABU प्रशासन ने बताया है की, यदि BRABU UG 1st & 2nd Semester Result 2023-27 में छात्रों काे 28 क्रेडिट होना जरूरी हैं, नहीं ताे उन छात्रों का थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट काे अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।
हालांकि, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से इसकाे लेकर अभी तक काेई फैसला नहीं लिया गया है.
