Numerology : अंक ज्योतिष के मुताबिक हर मूलांक की कुछ खूबियां व कमियां होती है. जो कि व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़े कई राज को बताती हैं.
इस मूलांक पर होती है केतु की विशेष कृपा
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को केतु ग्रह का स्वामी माना जाता है, और इसी वजह से इस अंक वाले लोगों पर केतु की खास मेहरबानी बरसती है। केतु का असर इनकी जिंदगी में ऐसा पड़ता है कि ये बड़े ही नरम मिजाज, सीधे-सादे, संतुष्ट रहने वाले और सपनों की दुनिया में रमने वाले बन जाते हैं। वैसे, अगर किसी की जन्मतिथि महीने की 7, 16 या 25 तारीख पर पड़ती है, तो उसका मूलांक 7 ही होता है।
इनका जीवन होता है रहस्यमयी
मूलांक 7 पर केतु का स्पेशल इफेक्ट पड़ता है, जिसकी वजह से इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी मिस्टीरियस हो जाता है। ये सामान्य बातचीत में तो खुलकर हिस्सा तो लेते हैं, लेकिन अपनी प्राइवेट लाइफ की डिटेल्स किसी से शेयर करने से कतराते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें पूरी तरह समझ नहीं पाते, क्योंकि ये लोग अपने मन के राज़ को अच्छे से छिपाकर रखते हैं।
होते हैं किस्मत के धनी
मूलांक 7 वाले लोगों की किस्मत हर मोड़ पर उनका साथ निभाती है, और जो भी वे ठान लेते हैं, वो उन्हें मिल ही जाता है। करियर में ये तरक्की के नए दरवाजे खोलते हैं, जबकि परिवार से इन्हें भरपूर प्यार मोहब्बत और सपोर्ट मिलता है। अपनी कड़ी मेहनत से ये ढेर सारा धन और समृद्धि कमाते हैं, जो उनकी जिंदगी को और भी बेहतरीन बनाता है।
अपने पार्टनर के लिए होते है लकी
मूलांक 7 की खूबी यह है कि ये लोग केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने पार्टनर के लिए भी काफ़ी लकी साबित होते हैं। ऐसा देखा गया है इनसे शादी करने के बाद पार्टनर के जीवन में पैसा, शोहरत और सक्सेस आता ही आता है।
दिमाग नहीं दिल से लेते हैं फैसले
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है और केतु ग्रह को सिरविहीन ग्रह माना जाता है। इसलिए इस मूलांक के जो भ लोग होते है वे लोग दिमाग की बजाय दिल की ज्यादा सुनते हैं। ये लोग अक्सर दिल से फैसला लेते हैं और इनके द्वारा लिए गया अधिकतर फैसले सही ही साबित होते हैं।
