Friday, March 29, 2024
HomeBiharसाइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता खत्म, यहां...

साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता खत्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

PATNA: शैक्षणिक सत्र (Academic Session) 2020-21 में स्कूलों में नामांकित सभी बच्चों को साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति आदि सभी योजनाओं की राशि दी जाएगी।

75% हाजिरी की अनिवार्यता खत्म:

इन योजनाओं की राशि के लिए 75% हाजिरी की अनिवार्यता (Attendance Imperative) को खत्म कर दिया गया है।

बता दें कि यह सिर्फ इस साल के लिए किया गया है।

मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक:

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट (State Cabinet) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

वहीं राज्य कैबिनेट (State Cabinet) की बैठक में कुल 45 प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

2 करोड़ से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ:

राज्य सरकार के इस निर्णय से पहली से 12वीं के 2 करोड़ से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा।

COVID-19 को लेकर स्कूल रहे बंद:

COVID-19 को लेकर स्कूल बंद रहे। इस कारण सभी बच्चों को राशि देने का फैसला लिया गया है।

बच्चों को यह राशि Bank A/C में हस्तांतरित की जाती है। इसी माह यह राशि बच्चों के खाते में भेजी जानी है।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.