Ration Card : बिहार के सभी योग्य लाभुकों का Ration Card बनाया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान शुरू हो रहा है.
करीब 11 लाख परिवारों का New Ration Card बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
मीले जानकारी के मुताबिक 31 मई तक इसका वितरण कर दिया जाना है. वहीं बता दें कि, पांच अप्रैल तक इसके लिए आवेदन लिया जाएगा.
आवेदन का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए : क्लिक करें
बता दें कि, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी डीएम को निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है, राज्य में अधिकतम यूनिट 8.71 करोड़ में से अभी 8.12 करोड़ लाभुक ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अनुदानित खाद्यान्न का लाभ उठा रहे हैं.
इस कारण से राज्य को प्रतिमाह आवंटित 4.60 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न के विरुद्ध अधिकतम 4.27 मीट्रिक टन का ही वितरण हो पा रहा है.
बाकी का शेष खाद्यान्न राज्य को नहीं मिल पाता हैं, जबकि अब भी बड़ी संख्या में राज्य के भीतर योग्य पात्रता वाले परिवार छूटे हुए हैं.
जारी किये गए इस निर्देश में ट्रांसजेंडरों, दिव्यांगों और असहाय लोगों को विशेष रूप से इस Yojana का लाभ दिलाने का बात कहा गया है.
बता दें कि सभी जिलों को संभावित लक्ष्य दिया गया है. और इसे निर्धारित समय में ही पूरा करने को कहा गया है.
जिलानुसार कार्ड बनाने ला संभावित लक्ष्य
क्रम संख्या. | जिला का नाम | संभावित लक्ष्य |
1. | अररिया | 27984 |
2. | अरवल | 8297 |
3. | औरंगाबाद | 20331 |
4. | बांका | 23428 |
5. | बेगूसराय | 45209 |
6. | भागलपुर | 34341 |
7. | भोजपुर | 39957 |
8. | बक्सर | 13521 |
9. | दरभंगा | 65165 |
10. | गया | 31168 |
11. | गोपालगंज | 18667 |
12. | जमुई | 23214 |
13. | जहानाबाद | 10358 |
14. | कैमूर | 4213 |
15. | कटिहार | 31150 |
16. | खगड़िया | 24869 |
17. | किशनगंज | 15610 |
18. | लखीसराय | 10792 |
19. | मधेपुरा | 19653 |
20. | मधुबनी | 62485 |
21. | मुंगेर | 17968 |
22. | मुजफ्फरपुर | 69551 |
23. | नालंदा | 22947 |
24. | नवादा | 32451 |
25. | पश्चिमी चंपारण | 34577 |
26. | पटना | 69100 |
27. | पूर्वी चंपारण | 34577 |
28. | पूर्णया | 36422 |
29. | रोहतास | 30509 |
30. | सहरसा | 27563 |
31. | समस्तीपुर | 44031 |
32. | सारण | 30678 |
33. | शेखपुरा | 5514 |
34. | शिवहर | 9598 |
35. | सीतामढ़ी | 46816 |
36. | सीवान | 34995 |
37. | सुपौल | 19996 |
38. | वैशाली | 40142 |
कुल | 11,46,463 |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए : क्लिक करें
अन्य महत्वपूर्ण खबरों से अपडेटेड रहने के लिए यहां क्लिक कर हमें Follow करें