Thursday, March 28, 2024
HomeBiharइंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज इतना बजे, 80 फीसदी से ज्यादा छात्र...

इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज इतना बजे, 80 फीसदी से ज्यादा छात्र हो सकते हैं सफल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

PATNA: बिहार बोर्ड यानी BSEB की “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” के तीनों संकाय (Science, Commerce व Arts) के साथ Vocational Course का रिजल्ट शुक्रवार यानी आज दोपहर 3:00 PM बजे जारी होगा।

BSEB ने दी जानकारी:

इसकी जानकारी बिहार बोर्ड यानी BSEB ने गुरुवार को दी। छात्र बिहार बोर्ड यानी BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट:

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” का रिजल्ट BSEB परिसर में जारी करेंगे।

वहीं इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहेंगे।

40 दिनों में घोषित किया जा रहा रिजल्ट:

बिहार बोर्ड यानी BSEB की मानें तो “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” समाप्त होने के मात्र 40 दिनों में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।

1 से 13 फरवरी तक ली गयी थी परीक्षा:

बता दें कि बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर से “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” एक से 13 फरवरी तक ली गयी थी।

इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट:

बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर से “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” का रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

onlinebseb.in

biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboard.online

biharboard.ac.in

इसके अलावा आप nearnews.in की वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक “Activate” कर दिया जाएगा।

13 लाख से अधिक छात्रों ने भरा था फॉर्म:

“इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” में शामिल होने के लिए इस बार 13 लाख 50 हजार 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था।

इसमें छह लाख 46 हजार 540 छात्राएं और सात लाख तीन हजार 693 छात्र शामिल हुए थे।

COVID-19 संक्रमण से एहतियात बरतते हुए ली गयी परीक्षा:

COVID-19 संक्रमण से एहतियात बरतते हुए “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” ली गयी थी।

बिहार बोर्ड यानी BSEB देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की “इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021” का रिजल्ट मार्च में जारी कर रहा है।

हर विषय में 100% दिया गया था विकल्प:

इस बार COVID-19 के कारण बिहार बोर्ड यानी BSEB से हर विषय में 100% विकल्प दिया था। इससे छात्रों को परीक्षा देने में काफी सुविधा हुई।

बिहार बोर्ड यानी BSEB की मानें तो इस बार 80% से ऊपर रिजल्ट जा सकता है। 100% विकल्प का फायदा छात्रों को होगा।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.