Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

RBI Junior Engineer Vacancy 2025 : रिजर्व बैंक ने निकाली जूनियर इंजीनियर की नई बहाली, जानें क्या है पात्रता और कैसे करें अप्लाई

RBI Junior Engineer Vacancy 2025

RBI Junior Engineer Vacancy 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर बंपर बहाली के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती आवेदन तिथि

आरबीआई जेई भर्ती के लिए आरबीआई के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है. आप सभी अभ्यर्थी 20 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती आयु सीमा

बताते चलें इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तक रखी गई है।

केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं जिनका जन्म 02/12/1994 से पहले और 01/12/2004 (दोनों दिन सम्मिलित) के बाद नहीं हुआ हो।

इस भर्ती में आयु की गणना 01 दिसंबर 2024 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। 

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आरबीआई जेई भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती चयन प्रक्रिया

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती आवेदन शुल्क

इस वैकेंसी में जूनियर इंजीनियर पद के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹450/- और 18% जीएसटी (परीक्षा शुल्क + सूचना शुल्क) आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा.

जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क ₹50/- और 18% जीएसटी (परीक्षा शुल्क + सूचना शुल्क) रखा गया है।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की आरबीआई जेई भर्ती 2025 प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 11 पदों पर बहाली की जाएगी।

जिसमें कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के लिए 7 पद और कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के लिए 4 पद रखे गए हैं।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

आरबीआई में जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सभी आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती महत्त्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड : यहां से करें 

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो इस ग्रुप में अभी जुड़ जाएं. समय रहते सभी भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक डाल दिया जाएगा – Join Whatsapp Group

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version