Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

New Rules From 1 October : आज से बदल गया ये 10 नियम! आम नागरिकों की जेब पर सीधा असर, जानें क्या क्या बदला

New Rules From 1 October

New Rules From 1 October : आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है. आज मंगलवार से आम आदमी की जेब और जिंदगी से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. ऐसे में आपको इन नियमों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी होना जरूरी हैं।

दरअसल, आज 1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना, आधार कार्ड, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जुड़े कई नियम बदल गए है।

1. पैन अलॉटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न के लिए आधार कार्ड नहीं है जरूरी

आज 1 अक्टूबर 2024 से पैन-आधार से जुड़े नियमों बदलाव हो गया है। अब पैन अलॉटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय आपको आधार नामांकन आईडी नहीं उल्लेख नहीं करना होगा.

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की केंद्र सरकार ने डुप्लीकेशन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है.

2. एचडीएफसी बैंक ने तय की रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की सीमा

आज 1 अक्टूबर से एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के लिए भी नए नियम बदल गए होंगे. अगर आप भी एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है।

अब स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर एप्पल उत्पादों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने की सीमा तय कर दी गई है, अब आप एक महीने में एक बार ही इन रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. अब नाबालिगों को भी पीपीएफ अकाउंट पर मिलेगा ब्याज

पिछले महीने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने पीपीएफ को नियमित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था. वहीं ये दिशा-निर्देश आज 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गए हैं।

अब नाबालिगों के नाम पर खोले गए पीपीएफ अकाउंट पर उनके 18 साल का होने तक बचत खाते का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं,

तो केवल एक खाते पर ही योजना की दर के अनुसार ब्याज मिलेगा. इसके अलावा, अन्य पीपीएफ अकाउंट्स में जमा राशि पर किसी भी तरह का कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा.

4. कानूनी अभिभावक या माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा सुकन्या समृद्धि योजना का खाता

आपके बताते चलें की आज 1 अक्टूबर से बेटियों के कानूनी अभिभावक ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत उनके खातों का संचालन कर सकेंगे.

वहीं जिन बेटियों के कानूनी अभिभावक नहीं है उन्हें यह खाता बेटी के कानूनी अभिभावक या माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा.

5. अब बोनस शेयर जल्द ही होंगे क्रेडिट

आज 1 अक्टूबर से बोनस शेयर क्रेडिट पर नए नियम लागू हो गए हैं. नए नियम के अनुसार, अब बोनस शेयर जल्द ही क्रेडिट किए जाएंगे और उसमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. बोनस शेयरों में ट्रेडिंग रिकॉर्ड डेट के 2 दिन बाद ही शुरू होगी.

6. 10,000 रुपये से अधिक कमाने पर देना होगा 10 फीसदी टीडीएस

आपको जानकारी के लिए बताते चलें की आम बजट-2024 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोर्स पर टैक्स कटौती (टीडीएस) के नियमों में बदलाव की घोषणा की थी,

जो 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं. अब अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के बॉन्ड से एक साल में 10,000 रुपये से अधिक कमा रहे हैं, तो आपको 10 फीसदी टीडीएस भुगतान होगा.

7. यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा

आज 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है. यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं.

नई बढ़ी हुई दरों में दोपहिया, तिपहिया और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर से 247.50 रुपये लिए जाएंगे. वहीं, कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों से 486.75 रुपये और बस और ट्रकों से 1,542.75 रुपये लिए जाएंगे.

8. न्यूनतम मजदूरी दरों में हुई बढ़ोतरी की घोषणा

केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के महंगाई भत्ते को अपडेट करके न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है.

9. एसटीटी की नई दर आज से लागू

आज 1 अक्टूबर से शेयर बाजार में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) की नई दर लागू होगी. अब ऑप्शन की बिक्री पर प्रीमियम पर 0.1 फीसदी एसटीटी लगेगा,

जो पहले 0.0625 फीसदी था. वहीं, वायदा की बिक्री पर कारोबार मूल्य का 0.02 प्रतिशत एसटीटी के रूप में देना होगा, जो पहले 0.0125 फीसदी था.

ये भी पढ़ें…

10. ट्रेड वैल्यू पर दोनों तरफ लगेगा 2.97 रुपये का चार्ज

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बंबई स्टॉक एक्सचेंज ने नकद और फ्यूचर एंड ऑप्शंस या एफएंडओ स्टॉक सौदों के लिए अपने ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किया है.

बीएसई ने इक्विटी एफएंडओ सेगमेंट में सेंसेक्स और बैंकेक्स ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के लिए ट्रांजैक्शन टैक्स को संशोधित कर 3,250 रुपये प्रति करोड़ प्रीमियम टर्नओवर कर दिया है.

वहीं, सेंसेक्स 50 और स्टॉक ऑप्शन में ट्रांजैक्शन चार्ज हर एक करोड़ रुपये प्रीमियम टर्नओवर वैल्यू पर 500 रुपये है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड  ने भी 1 अक्टूबर से अलग-अलग सेगमेंट के लिए ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किया है. नकद में 1 लाख रुपये के ट्रेड वैल्यू पर दोनों तरफ 2.97 रुपये का चार्ज लगेगा.

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version