Friday, March 29, 2024
HomeNaukriRRB Group D Exam 2021 : परीक्षा की तारीख जल्द होगी जारी,...

RRB Group D Exam 2021 : परीक्षा की तारीख जल्द होगी जारी, जाने परीक्षा पैर्टन सहित ये सभी महत्वपूर्ण जानकारी

RRB Group D Exam 2021 : रेलवे में ग्रुप डी के तहत Sarkari Naukri के लिए Online Apply करने वालों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।

अब RRB NTPC CBT 1 Exam खत्म हो चुकी है। वहीं अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB Group D CBT- 1 Exam आयोजित कराएगा।

इसके लिए जल्द ही Admit Card जारी करने और Exam की तारीख की घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए Free Travel पास जारी किए जाएंगे।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

RRB ने दी थी ये जानकारी:

RRB ने December, 2020 में नोटिस जारी कर जानकारी दी थी कि रेलवे मिनिस्‍टीरियल एंड आइसोलेटेड,

RRB NTPC और RRB Group D CBT- 1 Exam भर्ती के लिए परीक्षाएं December, 2020 से लगातार जारी रहेंगी।

NTPC भर्ती परीक्षा के खत्‍म होते ही रेलवे RRC Group D CBT 1 2021 ऑनलाइन Exam शुरू करेगा।

RRB Group D CBT- 1 Exam में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना Admit Card और Photo Indenty Prodf ले जाना होगा।

बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को RRB Group D CBT- 1 Exam में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभी नहीं हुआ है परीक्षा का ऐलान:

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से RRB Group D के एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन 2019 में लिए गए थे. लेकिन अभी तक RRB Group D CBT- 1 Exam नहीं आयोजित की जा सकी है।

वहीं, RRB की तरफ से अभी RRB Group D CBT- 1 Exam को लेकर तारीखों का एलान भी नहीं किया गया है।

ऐसे होगा सलेक्शन:

RRB Group D के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन CBT एग्जाम, Physical Test और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

जो अभ्यर्थी CBT परीक्षा में सफल होंगे, सिर्फ उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

PET में इतने अभ्यर्थियों को बुलाया जा सकता है:

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से RRB Group D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस हिसाब से माने तो PET एग्जाम में तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

यानि कि PET के लिए कुल 3.09 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।

हालांकि RRB द्वारा इनकी संख्या में कमी भी की जा सकती है।

2 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने किया है आवेदन:

RRB Group D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियों के लिए लगभग 2 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने Online Apply किया है।

ऐसे में CBT परीक्षा में Qualify होना किसी भी अभ्यर्थी के लिए आसान नहीं होगा।

RRC ने नोटिस में दी थी जानकारी:

रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा December, 2020 में जारी नोटिस के अनुसार,

RRB NTPC CBT 1 2021 परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद RRC Group D CBT 1 2021 ऑनलाइन Exam शुरू हो जाएंगे।

बता दें की NTPC भर्ती की पहले चरण की सभी फेज़ की परीक्षाएं 31 July, 2021 को खत्‍म हो चुकी हैं।

इसी सप्ताह जारी हो सकती हैं तारीख:

आपको बता दें की RRB Group D CBT- 1 Exam कई फेज़ में आयोजित की जाएंगी।

वहीं पहले फेज के एग्‍जाम की डेट्स August, 2021 के पहले सप्‍ताह में जारी की जा सकती हैं।

जिन उम्‍मीदवारों का RRB Group D CBT- 1 Exam पहले फेज़ में होगा,

उन्‍हें उनके रजिस्‍टर्ड Mobile No. और Email पर इसकी जानकारी भेज दी जाएगी।

4 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड:

RRB Group D CBT- 1 Exam से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन और Free Travel पास जारी कर देगा।

वहीं Admit Card परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

यहां से कर सकेंगे डॉउनलोड:

उम्‍मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना Admit Card, Exam City और Centre की जानकारी तथा ट्रैवल पास डाउनलोड कर सकेंगे।

Objective Type होगा पेपर:

ऑनलाइन कम्‍प्‍यूटर बेस्‍ड एग्‍जाम CBT 1 में उम्‍मीदवारों को Objective Type सवालों के जवाब देने होंगे।

सभी सवाल 1 नंबर के होंगे और 1/4 नंबर की Negative Marking भी लागू रहेगी।

CBT एग्जाम में पूछे जाएंगे 100 सवाल:

बता दें की RRB Group D CBT- 1 Exam में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

इस RRB अभियान के माध्‍यम से रेलवे में RRB Group D के रिक्‍त 1,03,769 रिक्‍त पद भरे जाने हैं।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.