NAUKRI : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से “Online Application” आमंत्रित किया है।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों भर्ती के लिए CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Online Apply” कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए “Online Apply” प्रक्रिया आज 24 फरवरी 2021 से शुरू हो जायेगी. जो कि 25 मार्च 2021 तक चलेगी।
बता दें कि इस भर्ती प्रर्किया के तहत कुल 2380 वैकेंसी भरी जायेगी।
यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखें:
अधिसूचना जारी करने की तारीख: 22 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तारीख: 24 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन “Submit” करने की तारीख: 25 मार्च 2021
परीक्षा के शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 25 मार्च 2021
यहां देखें पदों का विवरण:
क्र०सं० | कोटि | कुल रिक्ति | पुरुष | महिला |
1. | सामान्य वर्ग (अनारक्षित) | 957 | 624 | 333 |
2. | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 238 | 167 | 71 |
3. | अनुसूचित जाति | 378 | 237 | 141 |
4. | अनुसूचित जनजाति | 23 | 23 | 00 |
5. | अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 419 | 257 | 162 |
6. | पिछड़ा वर्ग | 268 | 179 | 89 |
7. | पिछड़े वर्गों की महिला | 97 | 00 | 97 |
योग:- | 2380 | 1487 | 893 |
शैक्षिक योग्यता:
बिहार में “Fireman” के पदों पर भर्ती के लिए “Online Apply” करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड (Board) से कम से कम 12वीं पास पास होनी चाहिए।
आयु सीमा 1 अगस्त 2020 को:
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के निमयामानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
आवेदन फीस:
General, OBC व अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए: 450 रुपये
बिहार के SC, ST उम्मीदवारों के लिए: 112 रुपये
भुगतान मोड:
फीस का भुगतान Net Banking, Credit Card, Debit Card से किया जा सकता है।
वेतनमान: –
लेवल-3, 21,700 — 69,100 रुपये
बिहार फायरमैन भर्ती 2021 के लिए चयन दो चरणों में होगा:
1. लिखित परीक्षा:
लिखित परीक्षा (Written Exam) केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा (Written Exam) में 30% से कम अंक प्राप्त करेगा उसे असफल (Unqualified) घोषित किया जाएगा।
असफल उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नहीं बुलाया जाएगा।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा:
लिखित परीक्षा (Written Exam) में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में शामिल किया जाएगा।
चयन की “Merit List” शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के आधार पर बनेगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में तीन स्पर्धायें आयोजित की जायेंगी जिसमें दौड़ा, ऊंची कूद, गोला फेंक शामिल है।
इनमें प्राप्त कुल अंकों के आधार पर “Merit List” तैयार की जाएगी।
यहां देखें लिखित परीक्षा का सिलेबस:
लिखित परीक्षा (Written Exam) का लेवल BSEB की 10वीं कक्षा अथवा स्नातक स्तर का होगा।
इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी,
रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगें।
लिखित परीक्षा (Written Exam) 100 अंकों की होगी जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
Direct Apply Link:- Click Here