Friday, March 29, 2024
HomeNaukriबिहार में 45,852 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जानें किन जिलों से होंगी...

बिहार में 45,852 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जानें किन जिलों से होंगी कितने पदों पर भर्ती

Bihar Teachers Job 2021 : बिहार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगारों(Educated Unemployed) को Naukri देने के लिए महत्त्वपूर्ण सूचना (Important Notification) जारी की गई।

माध्यमिक व हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की होगी नियुक्ति:

राज्य के प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षकों के साथ ही नई माध्यमिक व हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी।

45,852 पदों पर होगी नियुक्ति:

इन पदों पर भर्ती के लिए Written Exam होगी. बता दें की Written Exam परीक्षा में ही चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्ति 45,852 पदों पर की जाएगी।

सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें

BPSC द्वारा होगी भर्ती:

इन पदों पर नियुक्ति के लिए BPSC ने भी भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने से पहले तेजी दिखाना शुरू कर दिया है।

वहीं BPSC द्वारा बताया गया कि राज्य शिक्षा विभाग के 40,518 प्रधान शिक्षक व 5,334 प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट:

बताते चलें की बिहार शिक्षा विभाग(Bihar Education Department) ने सभी पदों पर नियुक्ति के लिए सभी जिलों से रिजर्वेशन से रिलेटेड Roster Clearance रिपोर्ट मंगवाई थी।

वहीं ज्यादातर जिलों द्वारा रिपोर्ट भेज दी गई है. लेकिन कुछ जिलों द्वारा अब भी Roster Clearance रिपोर्ट Submit नहीं की गई,

बिहार शिक्षा विभाग(Bihar Education Department) ने इन जिलों से बिना देरी किए अपनी Roster Clearance रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

कहां कितनी वैकेंसी:

बताते चलें की बिहार के विभिन्न जिलों में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी(Vacancy) हैं. जो कुछ इस प्रकार है:-

● अररिया : 1327

● अरवल : 335

● औरंगाबाद: 1093

● बांका : 1220

● बेगुसराय : 738

● भागलपुर : 902

● भोजपुर : 1139

● बक्सर : 651

● दरभंगा : 1424

● पूर्वी चंपारण : 1914

● गया : 1697

● गोपालगंज : 1055

● जमुई : 828

● जहानाबाद : 547

● कैमूर : 612

● कटिहार : 1115

● खगड़िया : 544

● किशनगंज : 812

● लखीसराय : 473

● मधेपुरा : 810

● मधुबनी : 1883

● मुंगेर : 536

● मुजफ्फरपुर : 1632

● नालंदा : 1352

● नवादा : 963

● पटना : 1984

● पूर्णिया : 1354

● रोहतास : 1271

● सहरसा : 754

● समस्तीपुर : 1540

● सारण- 1436

● शेखपुरा : 247

● शिवहर : 216

● सीतामढ़ी : 1107

● सिवान : 1209

● सुपौल : 1047

● वैशाली : 1112

● पश्चिम चंपारण : 1639

कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया:

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि सभी जिलों से Roster Clearance रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।

वहीं Roster Clearance रिपोर्ट के माध्यम से जिलों में आरक्षण संबंधित कितनी सीटें खाली हैं, इसकी जानकारी Clear होगी।

उन्होंने बताया की आरक्षित पदों की जानकारी Clear होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.