Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Is Sleeping Without A Pillow Right For You : तकिया पर सोना सही या गलत? जानिए सच्चाई

Is Sleeping Without a Pillow Right for You : पूरे दिन के थकान के बाद आप जब एक साफ-सुथरे, नर्म बिस्तर पर लेटते मुलायम तकिया आपके सिर के नीचे रखतें है, तो नींद का सुख कुछ और ही होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, जिस तकिए पर आप सो रहे हैं, वह आपकी सेहत के लिए सही है या फिर नहीं?

क्या तकिया सिर के नीचे रखकर सोना चाहिए? कई लोग सलाह देते हैं कि तकिया लगाकर नहीं सोना चाहिए. लेकिन क्या यह बात सभी के लिए उपयुक्त है? एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सवाल का जवाब सभी के लिए एक जैसा नहीं होता है.

हम आपको बता दें कि, नेशनल स्लीप फाउंडेशन National Sleep Foundation) के मुताबिक, सोते वक्त आपका सिर तटस्थ स्थिति में होना चाहिए, यानी कि सोते समय आपका सिर आपके कंधों के बराबर होना चाहिए. यह न तो कंधों से बहुत नीचे होना चाहिए और न ही ऊपर, इससे आप एक आरामदायक नींद ले पाते हैं. इसके लिए कुछ लोग तकिया लगाते हैं और कुछ लोग नहीं लगाते. इसके अलावा, आपके सोने के तरीके के साथ भी तकिए का कनेक्शन होता है.

पेट के बल सोने वालों के लिए

हम आपको बता दें कि, अगर आप पेट के बल सोते हैं तो आपको तकिया नहीं लगाना चाहिए. अगर बिना तकिए के सोते हैं तो इससे आपको गर्दन और कमर दर्द से राहत मिल सकती है. अगर आप चाहें तो पतले तकिए (Thin pillows) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि, तकिए नींद के दौरान चेहरे की त्वचा को संकुचित कर सकते हैं, खासकर उन लोगों में जो पेट के बल सोते हैं. इससे आपको समय से पहले झुर्रियां का समस्या भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार में एक साल में मिलेगा 12 लाख नौकरियां, मिशन मोड में नीतीश कुमार

पीठ या करवट लेकर सोने वालों के लिए

तकिया लगाने के नुकसान

म आपको बता दें कि, तकिया लगाकर सोना या न सोना आपकी सोने की आदतों और आराम की आवश्यकता पर निर्भर करता है. हर व्यक्ति के लिए एक ही सलाह काम नहीं करती है. इसलिए, आपको अपने शरीर की जरूरतों को समझकर ही निर्णय लेना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण है कि आपकी नींद अच्छी हो और आप स्वस्थ महसूस करें.

यह भी पढ़ें: बिहार में आई ड्रोन पायलट की बहाली, 10वीं पास करें आवेदन

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version