Bank Holidays List 2023 : मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 पूरा होने वाला है। 31 March, 2023 के बाद
01 April, 2023 से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के साथ कुछ बड़े बदलाव होंगे. ये बदलाव सीधे
________________________
लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join & Follow | |
Telegram Group | Join Now |
Follow on Google | Click On Star |
पैसे और बैंकों (Money And Banks) से जुड़े हैं. सभी बैंक ग्राहकों को April, 2023 में पड़ने वाली बैंक की
छुट्टियों (Bank Holidays List 2023) के बारे में पता होना चाहिए. अगर आपको भी अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई
काम है तो आप अभी से प्लान कर सकते हैं। आपको बता दें ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों (States) में
बैंक की छुट्टियों (Banking Holidays In April, 2023) के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक:
आपको बता दें की देश के अधिकतर बैंकों के काम को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI)
की तरफ से नियंत्रित किया जाता है. बैंक से जुड़ी छुट्टियां Reserve Bank of India- RBI की सहमति के बाद
तय होती हैं. सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को भी काम नहीं करते.
आपको बता दें अगले महीने April, 2023 में 15 दिन का अवकाश रहेगा. Reserve Bank of India- RBI के
आदेश के अनुसार April, 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार समेत कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
04 अप्रैल को महावीर जयंती का रहेगा अवकाश:
आपको बता दें April, 2023 में पहली छुट्टी 01 April, 2023 को बैंक खातों (Bank Accounts) के वार्षिक
समापन से शुरू होगी. 4 April, 2023 को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा. पूरे महीने के दौरान बैंक के कामकाज
से जुड़ी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. ATM, Cash Deposit, Online Banking और Mobile Banking
से इस दौरान काम जारी रहेगा। वहीं छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदल सकती हैं।
दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते है बैंक:
बता दें Reserve Bank of India- RBI की गाइडलाइंस के अनुसार रविवार के अलावा साथ-साथ महीने के दूसरे
और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद (Bank Closed) रहते हैं. निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत Reserve
Bank of India- RBI ने 1, 4, 5, 7, 14, 15, 18, 21 और 22 अप्रैल को बैंक अवकाश घोषित किया है. इसके
अलावा अप्रैल में 2, 9, 16 अप्रैल को 5 रविवार पड़ रहे हैं. 8 और 22 अप्रैल को दूसरे और चौथे शनिवार हैं।
आज आइए देखते हैं अप्रैल में बैंक छुट्टियों की लिस्ट (Banking Holidays In April, 2023).
अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश की लिस्ट
● 01 April, 2023 (शनिवार) : बैंक अकाउंट की सालाना क्लोजिंग
● 02 April, 2023 (रविवार) : अवकाश
● 04 April, 2023 (मंगलवार) : महावीर जयंती
● 05 April, 2023 (बुधवार) : बाबू जगजीवन राम जन्म दिवस
● 07 April, 2023 (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे
● 08 April, 2023 (शनिवार) : महीने का दूसरा शनिवार
● 09 April, 2023 (रविवार) : अवकाश
● 14 April, 2023 (शुक्रवार) : डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती / बोहाग बिहू / चीराओबा / वैशाखी /
बैसाखी / तमिल नववर्ष दिवस / महा बिसुभा संक्रांति / बीजू महोत्सव / बिसू महोत्सव
● 15 April, 2023 (शनिवार) : विशु / बोहाग बिहू / हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष दिवस
● 16 April, 2023 (रविवार) : अवकाश
● 18 April, 2023 (मंगलवार) : शब-ए-कद्र
● 21 April, 2023 (शुक्रवार) : ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा
● 22 April, 2023 (शनिवार) : महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)
● 23 April, 2023 (रविवार) : अवकाश
● 30 April, 2023 (रविवार) : अवकाश