Health Tips, How Many Hours of Sleep is Necessary : एक स्वस्थ शरीर और दिमाग (Mind) के लिए रात में अच्छी नींद लेना काफी ज्यादा जरूरी होता हैं. पर्याप्त नींद ना लेने पर कई तरह की बीमारियों (Diseases) का खतरा बढ़ जाता हैं,
जैसे कि Type 2 Diabetes, हार्ट डिजीज, मोटापा और डिप्रेशन आदि. बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने बिजी शेड्यूल के चलते रात में देर से सोते हैं और
________________________
लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join & Follow | |
Telegram Group | Join Now |
Follow on Google | Click On Star |
सुबह जल्दी जल्दी उठ जाते हैं. ऐसे में आइये जानते हैं की किस उम्र के लोगों के लिए कितने घंटे की नींद लेना जरूरी होता है.
क्यों जरूरी होती है नींद?
हेल्थ एक्सपर्ट (Health Expert) का कहना हैं कि रात के समय सिर्फ सोना ही काफी नहीं होता हैं, इसके अलावें भी यह जरूरी होता हैं कि आप कब सोते हैं,
कितने बजे तक सोते हैं और आपकी स्लीप क्वॉलिटी (Sleep Quality) कैसी हैं. एक्सपर्ट (Health Expert) ने बताया कि रात में अच्छी तरह से
नींद पूरी ना होने के कारण दिन के समय नींद (Sleep) का एहसास होना, थकान, मूड खराब होना और कई तरह की बीमारियों का सामना करने पड़ने हैं.
बच्चों की नींद पूरी ना होने से क्या होता है?
अच्छी नींद की कमी बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य (Health) पर बुरा असर डालती हैं और इससे सामान्य वृद्धि और विकास में बाधा पैदा होती हैं.
बच्चों की नींद पूरी ना होने पर उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करनी पड़ सकती हैं जैसे, स्कूल परफॉर्मेंस में कमी, सुबह जल्दी उठने में दिक्कत, चिढ़चिढ़ापन, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन आदि.
क्या बड़ों को होती है कम नींद की जरूरत
कुछ रिसर्च यह बताती हैं कि उम्र के साथ नींद (Sleep) की जरूरत भले ही न बदले, लेकिन जरूरी नींद लेने की क्षमता उम्र के साथ घटती जाती हैं.
वृद्ध वयस्कों में सोने की कम क्षमता उनकी बीमारियों और दवाईयों के कारण होते हैं. उम्र बढ़ने के साथ स्लीप क्वॉलिटी (Sleep Quality) भी कम होने लगती हैं.
बुजुर्गों की स्लीप क्वॉलिटी (Sleep Quality) काफी कम होती है. इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे इंसोमनिया, स्लीप एपनिया, रेस्टलैस लेग सिंड्रोम और मिडनाइट यूरिनेशन आदि.
बच्चों, व्यस्कों और बुजुर्गों के लिए कितनी नींद है जरूरी :
क्रं. सं. | उम्र | कितने घंटे की नींद जरूरी |
नवजात शिशु | 1-2 | 11 से 14 |
प्री- स्कूल | 3-5 | 10 सके 13 |
बच्चे | 6-13 | 9 से 11 |
किशोर | 14-17 | 8 से 10 |
वयस्क | 18-60 | 7 सके 9 |
बुजुर्ग | 60 साल से ऊपर | 6 से 8 |