Google Internship 2026: आज के समय में गूगल को कौन नहीं जानता, हमारी दिन की शुरुआत ही होती है गूगल सर्च करने से, सोचिए, अगर आप उसी सर्च इंजन के पीछे की कोडिंग टीम का हिस्सा हों तो आपको कैसा लगेगा?
जी हा तो उस खुशी को पूरा करने का बेहतरीन मौक़ा आपके पास है क्योकि दुनिया की नंबर 1 टेक कंपनी Google Internship 2026 के लिए आवेदन मंगवाने के लिए विज्ञापन जारी की हैं।
बता दें कि यह सिर्फ इंटर्नशिप नहीं, अपितु टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखने का एक जादुई टिकट है। चाहे आप ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हों या फिर मास्टर्स में हों या फिर पीएचडी की रिसर्च में डूबे हों, गूगल भैया आपको न सिर्फ़ सिखाने के लिए तैयार है, बल्कि लाखों का स्टाइपेंड देने का भी वादा कर रहा है।
बेंगलुरु की Silicon Valley से लेकर हैदराबाद के हाई-टेक गलियारों तक, Google Internship 2026 को बेहतर बनाने के लिए गूगल ऐसी प्रतिभाओं की तलाश में है जो की दुनिया को बदलने का जज्बा रखता हो। गूगल में आपको सिर्फ ‘इंटर्न’ नहीं मानी जाती, बल्कि ‘गूगलर’ की तरह ही ट्रीट की जाती है।
अगर Google Internship 2026 के लिए आपका चयन हो जाती है तो गूगल के कलरफुल ऑफिस में मुफ्त लंच, वर्ल्ड-क्लास मेंटरशिप और दुनिया के सबसे Complex Algorithm को सुलझाने का भी मौका मिलेगा। अपने करियर को रॉकेट की रफ्तार देने के लिए इससे बेहतरीन मौका जल्दी नहीं मिलेगा।
Google Internship 2026
गूगल की यह Google Internship 2026 भारत के बड़े शहरों में जैसे – बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के ऑफिस में करवाया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि Google Internship में न केवल आपको ग्लोबल एक्सपर्ट से सीखने का बेहतरीन मौका देता है, अपितु आपकी मेहनत के बदले स्टाइपेंड भी देता है,
जो की भारत के कई फुल-टाइम नौकरी करने वाले की सैलरी से काफ़ी ज़्यादा से भी ज्यादा होते है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका करियर ‘रॉकेट’ की तरह उचाईयो पर जाये और आप पढ़ाई के साथ-साथ शानदार एक बेजतरीं लाइफस्टाइल जिएं तो गूगल का यह Google Internship 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका ही न्ही बेस्ट ऑपरच्युनिटी भी है।
Google Internship 2026 : Salary and other benefits
गूगल अपने Google Internship 2026 में चुने गए इंटर्न्स को इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन स्टाइपेंड देने के लिए ही जाना जाता है। Google Internship 2026 के प्रोग्राम के लिए संभावित Google Internship Salary का आंकड़ा कुछ इस प्रकार से हैं:
- B.Tech/BE छात्र: लगभग ₹1,25,000 प्रति माह।
- M.Tech/ME छात्र: लगभग ₹1,34,000 प्रति माह।
- PhD छात्र : रिसर्च इंटर्न के तौर पर यह राशि और भी अधिक हो सकती है।
Google Internship 2026 Benefits : स्टाइपेंड के अलावें, गूगल के ऑफिस में मुफ्त प्रीमियम भोजन, जिम, गेमिंग जोन और साथ ही साथ आने-जाने के लिए कैब की भी सुविधा मिल जाती है।
Google Internship Eligibility and Application Process
- शैक्षणिक योग्यता : कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, स्टैटिस्टिक्स या संबंधित तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स।
- जरूरी स्किल्स : C++, Java, Python या Go जैसी भाषाओं में मजबूत पकड़ और डेटा स्ट्रक्चर की समझ।
Google Internship Application Process : गूगल के आधिकारिक करियर पोर्टल (Google Careers) पर जाकर आप ‘Intern’ सर्च करें। फिर आप अपना अपडेटेड लेटेस्ट रेज्यूमे अपलोड कर दें। बताते चले कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई हैं।
Google Internship 2026: Internship Eligibility and Program
बता दें कि गूगल ने विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अलग अलग भर्तियों को निकाली हैं :
- Software Engineering PhD Intern : 12-14 हफ्तों का यह प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए भी है जो वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं। इसमें complex software systems और scalable solution पर काम करने का मौका मिलता है।
- Silicon Engineering Intern (PhD) : इसके लिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स में PhD कर रहे छात्र ही पात्र होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य Next-Generation Cloud Silicon को डिजाइन और मॉडल करना है।
- Student Researcher 2026 : यह सबसे वर्सटाइल रोल है, जिसमें यूजी, पीजी और पीएचडी तीनों श्रेणियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें Computer Science, Statistics, Economics और Natural Science जैसे विषयों के छात्रों को प्राथमिकता दिया जाता है।
Google Internship 2026: Selection process and required skills
गूगल में Google Internship 2026 में इंटर्न का दर्जा पाना इतना भी आसान नहीं होता है। हमने चयन प्रक्रिया के बारे में बताया है जो की पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक जानकारी ली गई है, जो की इस प्रकार से है :-
- Resume Screening : प्रोजेक्ट्स और एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किया जाता है।
- technical interview : कोडिंग स्किल्स, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की गहराई से जांच की जाती है।
- Googliness राउंड: वर्क कल्चर और टीम वर्क के साथ आपके तालमेल का आकलन करना। उम्मीदवारों को C++, Java, Python या Go जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं में बिल्कुल निपुण होने चाहिए।
बताते चले कि google internship paid होती है। आधिकारिक तौर पर सटीक राशि का खुलासा तो नहीं किया जाता है। लेकिन अगर इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के माने तो, In India Google Internship Salary ₹60,000 से ₹1,00,000 प्रति माह तक होता है जिसे कॉर्पोरेट की भाषा में स्टाइपेंड कहते है।
