Home Naukri Central Bank Vacancy 2026 : सेंट्रल बैंक में बंपर वैकेंसी, समझो नौकरी...

Central Bank Vacancy 2026 : सेंट्रल बैंक में बंपर वैकेंसी, समझो नौकरी पक्की

Central Bank Specialist Officer Vacancy 2026

Central Bank Specialist Officer Vacancy 2026 : अगर आप भी Banking Sector में सरकारी नौकरी करने तैयारी कर रहे हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India- CBI) आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर लेकर आया है।

दरअसल, सेंट्रल बैंक (Central Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के Marketing Officer & Foreign Exchange Officer पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक अधिसूचना (Notification) अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

आपको बताते चलें की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 प्रक्रिया के माध्यम से कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026- Overviews

बैंक का नामसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पद का नामफॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III), मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I)
कुल पदों की संख्या350
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि20 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 फरवरी 2026 (विस्तारित)
ऑफिशियल वेबसाइटcentralbank.bank.in

Central Bank Specialist Officer Vacancy Details 2026 Post Wise

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 प्रक्रिया के माध्यम से दो श्रेणियों में 350 पदों को भरा जाएगा। पदवार और कोटिवार पदों की संख्या निम्नलिखित हैं:-

PostSCSTOBCEWSUR Total Post
Foreign Exchange Officer (Scale III)731352250
Marketing Officer (Scale I)45228130122300
Total Post52259435144350

Central Bank Specialist Officer Bharti 2026 Eligibility Criteria

मार्केटिंग ऑफिसर : इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ MBA / PGDM / PGDBM या PGPM की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 02 वर्ष का कार्य अनुभव (Work Experience) होना अनिवार्य है।

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर : इस पद के लिए आवेदक के पास स्नातक डिग्री के साथ INDIAN INSTITUTE OF BANKING & FINANCE- IIBF से ‘फॉरेन एक्सचेंज ऑपरेशंस’ में प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा, युवाओं के पास कम से कम 05 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव (Relevant Experience) होना चाहिए।

Central Bank Specialist Officer Bharti 2026 Age Limit

  • सेंट्रल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 22 वर्ष होनी चाहिए।
  • ​मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • ​फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर पद के लिए आवेदक की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वहीं SC/ST/OBC/PH के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, अधिकतम उम्र सीमा में छुट दी गई है।
  • इन दोनों पदों के लिए आवेदकों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Central Bank Specialist Officer Vacancy 2026 Application Fees

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Fee)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹850/-
एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार₹175/-

नोट : उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (Debit Cards, Credit Cards, Internet Banking, etc.) से कर सकते हैं।

Central Bank Specialist Officer Bharti 2026 Selection Process

सेंट्रल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में Marketing Officer & Foreign Exchange Officer के पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • कंप्यूटर अधारित परीक्षा (Computer Based Test- CBT): सबसे पहले आपको कंप्यूटर पर एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
  • साक्षात्कार (Interview): CBT एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): इसके बाद डाक्यूमेंट्र वेरिफिकेशन में आपके मार्कशीट और अनुभव के सर्टिफिकेट चेक किए जाएंगे।
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): अंत में आपकी सेहत और फिटनेस की जाँच होगी।

Central Bank Specialist Officer Vacancy 2026 Online Apply Process


  • इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर Apply Online for Recruitment of Foreign Exchange Officer in Scale III & Marketing Officer in Scale I in Specialist Category on Regular Basis लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना होगा।
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में, आवेदन फीस को ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here || Click Here

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

पिछला आर्टिकल लोड हो रहा है...
Exit mobile version