RRC Group D Exam Pattern & Salary : Railway Recruitment Board NTPC (RRB NTPC) की परीक्षा खत्म होने के बाद Railway Recruitment Board Group D के पदों पर परीक्षा का आयोजन करेगा.
RRB Group D के पदों पर चयन के लिए पहली स्टेज में Computer बेस्ड Exam आयोजित किया जाएगा. वहीं, दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगा.
जो भी उम्मीदवार पहले स्टेज की परीक्षा को पास करेंगे उन्हें ही दूसरे स्टेज की Exam में भाग लेने का मौका मिलेगा. दूसरे स्टेज के बाद उन उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा.
Document Verification की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. कई उम्मीदवारों के मन में यह सवाल होगा कि ग्रुप डी के पदों पर चयनित होने के लिए एग्जाम पैटर्न क्या होगा या फिर चयनित होने के उपरांत कितनी सैलरी मिलेगी, आइये जानते है
RRC Group D Exam पैटर्न
RRC Group D के कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट जिसमे 100 सवाल पूछे जाएंगे. CBT 100 अंकों का होगा.
RRC Group D में नेगेटिव मार्किंग रहेगा, 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काट लिया जाएगा.
RRC Group D के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट दिया जाएगा.
इन सेक्शन से आएंगे इतने सवाल
Mathematics से : 25 सवाल
General Intelligence और Reasoning : 30 सवाल
General Science से : 25 सवाल
General Awareness और Current Affairs से : 20 सवाल
इन टॉपिक्स को करें कवर
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
Analogies, कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, Alphabetical and Number Series, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, समानताएं व अंतर, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि.
जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान)
10th स्तर के कोर्स के Physics, Chemistry व Biology के विषय को पढ़ें.
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर
सामयिकी पर सामान्य जागरुकता विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति व अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ें.
RRB Group D Salary: ये होगी सैलरी
RRB Group D के Employee को 18,000 रुपये शुरुआती वेतन के साथ 7वें CPC Pay मैट्रिक्स के लेवल 1 के अनुसार सैलरी दिया जाएगा.
स्केल | पे बैंड | ग्रेड पे | ग्रेड पे एंट्री लेवल |
PB-1 | 15600-60600 | 5400 | 21000 |
5700 | 23190 | ||
6000 | 25380 | ||
7200 | 29730 | ||
8400 | 34080 | ||
PB-2 | 29900-104400 | 12600 | 40500 |
13800 | 51420 | ||
14400 | 54450 | ||
PB-3 | 46800-117300 | 16200 | 63000 |
19800 | 76590 | ||
22800 | 88500 | ||
PB-5 | 112200-20100 | 26100 | 138300 |
26700 | 147300 | ||
30000 | 159000 |
RRB Group D Salary: उम्मीदवारों के मिलेंगे ये भत्ते
◾ महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA)
◾ दैनिक भत्ता, 8 किलोमीटर से ज्यादा होने पर माइलेज भत्ता (Daily Allowance, Mileage Allowance beyond 8 km)
◾ परिवहन भत्ता (Transport Allowance-TPA)
◾ मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance-HRA)
◾ अवकाश के मामले में मुआवजा (Compensation in case of Holidays)
◾ नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता (Allowance For Night Duty)
- 1 रुपये का यह खास सिक्का एक झटके में खोल सकता है आपकी किस्मत का ताला, जानिए कैसे…?
- 8वीं पास भी आसानी से खोल सकतें हैं पोस्ट ऑफिस! अब फ्रेंचाइजी लेकर ऐसे करें मोटी कमाई
- 50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का मौका, यहां देखें ऑफर की पूरी डिटेल
◾ निर्धारित वाहन भत्ता (Fixed Conveyance Allowance)
◾ ओवरटाइम भत्ता (Overtime Allowance-OTA)
इसी तरह की अन्य महत्वपूर्ण खबरों से अपडेट रहने के लिए हमे फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अपने फेसबुक सर्च बॉक्स में Near News सर्च कर पेज को LIKE जरूर करें.