Bihar CET-B.Ed. 2021 : राज्यस्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed. 2021) के लिए मंगलवार यानी आज परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।
बीएड और डीएलएड में नामांकन परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी इस ग्रुप में मिलेगा : Join Now
कुलपति के आदेश से तिथि घोषित:
नोडल विवि LNMU के कुलपति डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के आदेश से राज्य नोडल अधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने CET-B.Ed. 2021 की तिथि घोषित कर दी है।
प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को:
बताते चलें की अब यह CET-B.Ed. 2021 की परीक्षा 11 August, 2021 को 11 से एक बजे तक होगी।
वहीं इससे पहले यह CET-B.Ed. 2021 की परीक्षा 11 July, 2021 को होने वाली थी,
लेकिन राज्य सरकार से विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में जारी निर्देश के आलोक में इसे Postponed कर दिया गया था।
4 अगस्त से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
आपको बता दें की CET-B.Ed. 2021 के लिए अभ्यर्थी 4 August, 2021 से अपना Admit Card वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएड और डीएलएड में नामांकन परीक्षा रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी इस ग्रुप में मिलेगा : Join Now
इतने अभ्यर्थी होगें शामिल:
बता दें की इस CET-B.Ed. 2021 की परीक्षा में एक लाख 36 हजार 771 छात्र शामिल होंगे।
इसमें शिक्षाशास्त्री में एडमिशन के लिए कुल 225 अभ्यर्थी हैं। वहीं अभ्यर्थियों में पुरुष 75524, महिला 61238 और ट्रांसजेंडर 9 हैं।