Bihar B.Ed Admission 2023 : बिहार में B.Ed. सत्र 2023-25 में एडमिशन की रेस शुरू हो गयी है।
LNMU को मिली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी:
आपको बता दें Lalit Narayan Mithila University – LNMU, Darbhanga को एक बार फिर से बीएड संयुक्त
प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed. Entrance Exam 2023-25) आयोजन की जिम्मेदारी मिली है।
________________________
लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join & Follow | |
Telegram Group | Join Now |
Follow on Google | Click On Star |
343 बीएड कॉलेजों में 37500 सीटों पर होगा नामांकन:
बताते चलें की शिक्षाशास्त्री सहित दो वर्षीय B.Ed. कोर्स में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तर पर 14 विश्वविद्यालयों के 343
B.Ed. कॉलेजों के 37500 सीटों पर नामांकन के लिए Lalit Narayan Mithila University – LNMU,
Darbhanga संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar CET-B.Ed. 2023) का आयोजन करेगा।
कुलाधिपति के प्रधान सचिव ने जारी किया पत्र:
बता दें कुलाधिपति के प्रधान सचिव राबर्ट एल चोंग्थू ने Lalit Narayan Mithila University – LNMU,
Darbhanga को इस बाबत पत्र भेज कर जानकारी दी है. कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को यह
जानकारी दी. प्रवेश परीक्षा (Bihar CET-B.Ed. 2023) आयोजन से संबंधित प्रक्रिया विवि जल्द शुरू करेगा।
1 फरवरी को जारी होगा विज्ञापन:
बताते चलें की राजभवन ने जिस तत्परता के साथ Bihar CET-B.Ed. 2023 के लिए ससमय पत्र जारी कर दिया
है, उससे शेड्यूल के अनुपालन में कठिनाई नहीं होगी. पूर्व के शेड्यूल के अनुसार 1 February, 2023 को विज्ञापन,
10 February, 2023 से 10 March, 2023 तक आवेदन, 20 से 25 April, 2023 तक परीक्षा का
आयोजन, 25 से 30 May, 2023 तक परिणाम, एक से 25 June, 2023 तक काउंसेलिंग, 28 June, 2023
तक नामांकन (Bihar B.Ed Admission 2023) तथा 01 July, 2023 से वर्गारंभ निर्धारित है।
बताया जा रहा है कि Lalit Narayan Mithila University – LNMU, Darbhanga इस वर्ष अपने
फीस कोई बढ़ोत्तरी नहीं कर रहा है. ऐसे में ये पिछले वर्ष के जितना ही रहने की संभावना है।
शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित कराने में LNMU लगातार सफल:
आपको बता दें पारदर्शी तरीके से लगभग शत प्रतिशत सीटों पर छात्रों का नामांकन सुनिश्चित कराने में Lalit
Narayan Mithila University – LNMU, Darbhanga लगातार सफल रहा है. रिकॉर्ड के अनुसार
2020 में 94.42, 2021 में 95.52 एवं 2022 में 99.92 प्रतिशत सीटों पर नामांकन हुआ है. प्रदेश के 14
विश्वविद्यालयों के 37500 सीटों की क्षमता वाले 343 कॉलेजों में पिछले वर्ष 2022 में केवल 36 सीट खाली रह
गयी थी. 2022 में कुल 191929 छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. LNMU के स्टेट नोडल ऑफिसर प्रो.
अशोक कुमार मेहता ने स्टेट नोडल ऑफिसर रहते अंतिम दो वर्षों में बेहतर परिणाम दिया।
Bihar CET-B.Ed. 2023 Notification – Click Here || Click Here