पटना: BSEB की ओर से इंटर वार्षिक परीक्षा 1 February 2021 से शुरू हो जायेगी, जो 13 February 2021 तक चलेगी।
इस बात की जानकारी BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी।
उन्होंने बताया की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 में “ARTS”, “SCIENCE” व “COMMERCE” के स्टूडेंट्स के साथ “VOCATIONAL COURSE” के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे।
लेकिन इस बार “VOCATIONAL COURSE” में स्टूडेंट्स की संख्या काफी कम है।
उन्होंने बताया की इंटर परीक्षा 2021 में “VOCATIONAL COURSE” में 17 जिलों के स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
वहीं, 21 जिलों से एक भी स्टूडेंट्स शामिल नहीं हुआ है, “VOCATIONAL COURSE” में इस बार मात्र 512 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिलावार स्टूडेंट्स की संख्या:
जिला | परीक्षार्थी |
पटना | 141 |
मुजफ्फरपुर | 78 |
दरभंगा | 35 |
सीतामढ़ी | 33 |
रोहतास | 32 |
भोजपुर | 25 |
नवादा | 25 |
नालंदा | 23 |
कटिहार | 21 |
जहानाबाद | 20 |
जिला | परीक्षार्थी |
औरंगाबाद | 18 |
भागलपुर | 14 |
सारण | 14 |
समस्तीपुर | 13 |
पूर्वी चंपारण | 10 |
बक्सर | 07 |
वैशाली | 04 |