Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB ने वार्षिक 12वीं / इंटर परीक्षा
2023 की कॉपियों का मूल्यांकन बीते 5 March, 2023 तक लगभग पूरा कर लिया है। इस बीच अब बहुत जल्द ही
सरकारी नौकरी Whatsapp ग्रुप में जुड़े
यहां क्लिक करें
इस वर्ष Bihar Board 12th Result 2023 में टॉप किये टॉपर्स का इंटरव्यू भी शुरू हो जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड टॉपर्स के Interview का काम तीन से चार दिन में
पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद Bihar Board 12th Result 2023 जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड जल्द जारी कर सकता है इंटर का रिजल्ट:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB ने 12वीं / इंटर के नतीजे (Bihar Board BSEB 12th Result 2023)
की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बिहार बोर्ड यानि BSEB जल्द ही टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि टॉपर्स के इंटरव्यू का काम तीन से चार दिनों में पूरा कर लिया
जाएगा, उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होली के बाद 15 March, 2023 तक जारी किया जा सकता है,
हालांकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB की ओर से रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई
आधिकारिक नोटिस (Official Notice) जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, बिहार बोर्ड
12वीं का रिजल्ट March, 2023 के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। हालाँकि अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर
कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं हैं। Bihar Board BSEB 12th Result 2023 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स
बिहार बोर्ड यानि BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।
इंटर परीक्षा में 13.37 लाख छात्र हुए थे शामिल:
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं / इंटर 2023 की परीक्षा में लगभग 13.37 लाख छात्र शामिल हुए थे।
बताते चलें कक्षा 12वीं / इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन 24 February, 2023 को शुरू हुआ था, बिहार बोर्ड कक्षा
12वीं / इंटर परीक्षा 01 February, 2023 से 11 February, 2023 तक आयोजित की थी।