PATNA: बिहार बोर्ड यानी BSEB ने “D.El.Ed. Special Exam 2020” को अपरिहार्य कारणवश को बताते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
6 अप्रैल से शुरू होने वाली थी परीक्षा:
बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर से पूर्व में जारी “परीक्षा शेड्यूल” के अनुसार “D.El.Ed. Special Exam 2020” छह से 10 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होने वाली थी।
अब 26 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा:
बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर जारी नया “परीक्षा शेड्यूल” के अनुसार “D.El.Ed. Special Exam 2020” अब 26 अप्रैल से शुरू होगी, जो 30 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी।
प्रथम पाली (First Sitting) सुबह 10:00 AM से 1:00 PM बजे तक तथा द्वितीय पाली (Second Sitting) दोपहर 2:00 PM से शाम 4:00 PM बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस सत्र के विधार्थियों के लिए D.El.Ed. विशेष परीक्षा का किया जा रहा आयोजन:
बिहार बोर्ड यानी BSEB की ओर से संबंद्धता प्राप्त निजी प्रशिक्षण कॉलेजों के संशोधित सत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं एवं निजी प्रशिक्षण कॉलेजों के प्रशिक्षण
सत्र 2017-19 की आयोजित परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए “D.El.Ed. Special Exam- 2020” का आयोजन किया जा रहा है।
यहां देखें नया परीक्षा शेड्यूल:
परीक्षा की तिथि एवं दिन | प्रथम पाली (10:00 बजे पूर्वाह से 01:00 बजे अपराह्न) | द्वितीय पाली (02:00 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न) |
26.04.2021 (सोमवार) | S-1 शिक्षा के परिप्रेक्ष्य-2 | S-2 बाल विकास व मनोविज्ञान-2 |
27.04.2021 (मंगलवार) | S-3 विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-2 | S-4 शिक्षा का साहित्य |
28.04.2021 (बुधवार) | S-5 सम्प्रेषण के तरीके | S-6 अंग्रेजी का शिक्षणशास्त्र-2 |
29.04.2021 (गुरूवार) | S-7 गणित का शिक्षणशास्त्र- 2 | S-8 विज्ञान/सामाजिक अध्ययन का शिक्षणशास्त्र |
30.04.2021 (शुक्रवार) | S-9 भाषा का शिक्षणशास्त्र (कोई एक) हिन्दी-2/संस्कृत / मैथिली/ बांग्ला / उर्दू| | *** |
अन्य महत्वपूर्ण खबरों से अपडेटेड रहने के लिए यहां क्लिक कर हमें Follow करें