पटना: BSEB की ओर से आयोजित होने वाली ‘BSEB 10Th Exam- 2021’ में दृष्टिबाधित छात्र ‘First Sitting’ में ही दो विषयों की परीक्षा देंगे।
डीईओ से मांगी सूची:
BSEB ने 5 फरवरी तक ‘BSEB 10Th Exam- 2021’ में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से मांगी है।
इन परीक्षार्थियों के विषय में उलटफेर नहीं हो, इसे लेकर निर्देश मिला है। 17-18 फरवरी को इनकी परीक्षा होगी।
परीक्षा की तिथि / दिन | प्रथम पाली | विषय कोड | विषय |
17.02.2021 (बुधवार) | 09:30 AM से 12:15 PM तक | 125 | संगीत (सैंद्धांतिक) 70 अंक |
18.02.2021 (गुरुवार) | 09:30 AM से 12:45 PM तक | 126 | गृह विज्ञान 100 अंक |
‘BSEB 10Th Exam- 2021’ में दिव्यांग परीक्षार्थी ‘Science Subject’ के बदले ‘Music’ और ‘Mathematics Subject’ के बदले ‘Home Science’ की परीक्षा में शामिल होंगे।
इसमें ‘Music’ 70 अंक के लिए और ‘Home Science’ की परीक्षा 100 अंक के लिए होगी। बाकी परीक्षार्थियों के लिए ‘Exam Schedule’ पूर्ववत रहेगा
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) इन बच्चों के लिए राइटर की भी व्यवस्था करवाएंगे।
ऐसे परीक्षार्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर (Ground Floor) पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही इन परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय (Additional Time) दिया जाएगा।
Bihar Board + Sarkari Naukri + Scholarship से संबंधित सभी Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group | Click Here |
Facebook Group | JOIN Now |
Facebook Page | Click Here |