Thursday, March 28, 2024
HomeBiharस्नातक में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा यूनिक रोल नंबर,...

स्नातक में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा यूनिक रोल नंबर, जनवरी में होगा जारी

मुजफ्फरपुर: BRABU में स्नातक सत्र 2020-23 में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को “Unique Roll No.” दिया जाएगा।

इस बात की जानकारी BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने दी।

उन्होंने बताया की इस वर्ष स्नातक में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का “Roll No.” BRABU की ओर से वेबसाइट पर जनवरी में जारी किया जाएगा।

पांच से छह डिजिट का होगा रोल नंबर:

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया की यह “Roll No.” पांच से छह डिजिट का होगा।

पहला दो डिजिट “College Code” होगा। इसके बाद का डिजिट “Roll No.” होगा।

उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों में छात्रों की संख्या एक हजार या इससे अधिक होगी वहां छह डिजिट का “Roll No. दिया जाएगा।

इससे कम छात्र वाले कॉलेज में पांच डिजिट “Roll No.” दिया जाएगा।

पिछली बार तक कॉलेज की ओर से छात्रों को “Roll No.” दिया जाता था।

लेकिन इस बार से “Roll No.” BRABU की ओर से जारी किया जाएगा।

चल रही है तैयारी:

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि BRABU की ओर से इसकी तैयारी चल रही है।

अगले महीने तक स्नातक में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का “Roll No.” जारी कर दिया जाएगा।

वहीं इसबार से स्नातक में “Registration” की प्रक्रिया भी BRABU की ओर से ही की जाएगी।

आपको बता दें कि इसबार स्नातक एडमिशन से लेकर तमाम प्रक्रियाओं में BRABU की ओर से केंद्रीकृत कार्य हो रहा है। इससे छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.