मुजफ्फरपुर: BRABU में स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट- वन में एडमिशन लेने वाले छात्रों को “Unique Roll No.” शुक्रवार को यानि कल जारी किया जाएगा।
इस बात की जानकारी BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने दी।
वहीं सभी छात्र-छात्राओं का “Unique Roll No.” BRABU की ओर से तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
1 लाख से अधिक छात्रों का एक साथ जारी होगा रौल नंबर:
BRABU की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 74 कॉलेजों में स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन लेने वाले 1 लाख से अधिक छात्रों का एक साथ “Unique Roll No.” जारी होगा।
पांच से छह डिजिट का होगा रौल नंबर:
UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया की यह “Roll No.” पांच से छह डिजिट का होगा।
पहला दो डिजिट “College Code” होगा। इसके बाद का डिजिट “Roll No.” होगा।
उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों में छात्रों की संख्या एक हजार या इससे अधिक होगी वहां छह डिजिट का “Roll No. दिया जाएगा।
इससे कम छात्र वाले कॉलेज में पांच डिजिट “Roll No.” दिया जाएगा।
पिछली बार तक कॉलेज की ओर से छात्रों को “Roll No.” दिया जाता था।
लेकिन इस बार से BRABU की ओर से जारी किया जाएगा।
Bihar University News + Sarkari Naukri + Scholarship + Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group : JOIN | Telegram : JOIN
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here
स्नातक पार्ट- वन में स्पॉट एडमिशन की अंतिम तिथि आज:
आपको बता दें कि स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट- वन में “Spot Admission” की तिथि गुरुवार को यानि आज समाप्त हो जाएगा।
बता दें कि BRABU की ओर से चार मेरिट लिस्ट और दो बार “Spot Admission” करने के बाद एडमिशन लेने वाले छात्रों का आंकड़ा 1 लाख के ऊपर जा पहुंच सका है।
हालांकि, दर्जनभर विषयों में सीटें खाली रह गई हैं ।