मुजफ्फरपुर: BRABU के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक में “Spot Admission” के लिए शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि स्नातक में “Spot Admission” के लिए छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी कॉलेजों में विभिन्न विषयों में खाली सीट पर आवेदन दिया।
17 जनवरी को रविवार फिर भी खुलेंगे कॉलेज:
BRABU के DSW ने बताया कि 17 जनवरी तक स्नातक में “Spot Admission” की तिथि निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को रविवार है इसके बाद भी कॉलेज खुलेंगे और स्नातक में “Spot Admission” की प्रक्रिया होगी।
11 प्रमुख कॉलेज में इन विषयों में सीट नहीं होने के कारण लगी रोक:
क्रम संख्या | कॉलेज का नाम | विषय का नाम |
1. | एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स |
2. | आरडीस कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स, |
3. | एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स, |
4. | आरबीबीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस |
5. | नीतीश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस, हिन्दी |
6. | एमएस कॉलेज मोतिहारी | जूलॉजी, इतिहास, हिन्दी, अकाउंट्स |
7. | डॉ. एसकेएस कॉलेज, मोतीहारी | इतिहास, होम साइंस, हिन्दी, |
8. | एसआरकेजे कॉलेज, सीतामढ़ी | जूलॉजी, इतिहास, होम साइंस, हिन्दी, अकाउंट्स |
9. | एमजेके कॉलेज, बेतिया | जूलॉजी, इतिहास, हिन्दी |
10. | आरएलएसवाई कॉलेज, बेतिया | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस, अकाउंट्स, |
11. | आरएन कॉलेज, हाजीपुर | जूलॉजी, इतिहास |
BRABU के DSW ने बताया कि स्नातक में “Spot Admission” लेने वाले छात्रों का भी सूची BRABU के पोर्टल पर अपडेट हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कॉलेजों को सख्त निर्देश दिया गया है कि स्नातक में सीट भर जाने पर अधिक छात्रों का एडमिशन नहीं लेना है।
यदि स्नातक में सीट से अधिक एडमिशन लेने की शिकायत आती है तो उस कॉलेजों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य होगें जिम्मेदार:
BRABU के DSW ने बताया स्नातक में सीट से अधिक एडमिशन की स्थिति में छात्राएं “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” की राशि से वंचित होती हैं तो इसके लिए भी संबंधित कॉलेज के प्राचार्य ही जिम्मेदार होंगे।
इसी तरह की अन्य महत्वपूर्ण खबरें पाने के लिए ग्रुप को Join कर पेज को LIKE जरूर करें
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here