मुजफ्फरपुर: BRABU स्नातक में बाकी सीटों पर एडमिशन के लिए “UG Second Merit List” कल जारी करेगी।
इस बात की जानकारी BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने दी।
उन्होंने बताया की स्नातक में बाकी सीटों पर एडमिशन के लिए “UG Second Merit List” गुरुवार को तैयार कर ली जायेगी।
आपको बता दें की स्नातक में एडमिशन के लिए “UG First Merit List” 89 हजार सीटों पर जारी हुई थी।
इसमें से 56 हजार छात्रों ने स्नातक में एडमिशन लिया हैं. अभी 50 हजार सीटों पर एडमिशन होना बाकी है।
बता दें की स्नातक में एडमिशन के लिए 1 लाख 7 हजार सीटें निर्धारित हैं।
UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया की जिन छात्रों का “UG First Merit List” में एडमिशन नहीं हुआ है, उन्हें सीटें खाली रहने पर “UG Third Merit List” में नाम दिया जा सकता है।