BRABU UG PG Exam Calendar : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University- BRABU) ने
स्नातक और पीजी की परीक्षाओं का कैलेंडर (BRABU UG PG Exam Calendar) तैयार कर लिया है।
________________________
बिहार यूनिवर्सिटी और अपने कॉलेज की सभी लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जड़े.
Whatsapp Group | Join Now |
BRABU News on Facebook | Follow |
Telegram Group | Join |
Follow on Google | Click on Star |
NOTE : अगर आप Near News व्हाट्सएप ग्रुप में हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें, आपके कॉलेज की महत्वपूर्ण खबर फेसबुक और टेलीग्राम पर भी.
जारी Exam Calendar के अनुसार अगले तीन-चार महीनों में आठ-10 परीक्षाएं, आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं व परिणाम का भी महीना तय:
बता दें की सत्र नियमित (Session Regular) करने को लेकर BRA Bihar University- BRABU ने स्नातक
सत्र 2020-23, 2021-24 व 2022-25 के तीनों वर्षों की परीक्षा और उसके परिणाम (BRABU UG Exam
Calendar) जारी करने का प्रस्तावित महीना भी इस कैलेंडर में शामिल किया है। वहीं PG सत्र 2019-21,
2020-22 और 2021- 23 के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं व परिणाम का भी महीना तय हो गया है।
राजभवन, पीजी विभागाध्यक्ष व कॉलेजों को भेजा गया कैलेंडर:
बताते चलें की यह कैलेंडर (BRABU UG PG Exam Calendar) राजभवन को भेज दिया गया है।
साथ ही BRA Bihar University के सभी पीजी विभागाध्यक्ष व कॉलेजों के प्राचार्य को भी इस BRABU
UG PG Exam Calendar प्रेषित कर परीक्षाओं के संचालन में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
मॉडल प्रश्नपत्र के अनुसार होगी परीक्षा की तैयारी:
बता दें की BRA Bihar University- BRABU ने सत्र को नियमित करने के लिए कई स्तर पर तैयारी शुरू की है।
BRA Bihar University- BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक व PG का सत्र
नियमित (Session Regular) हो इसके लिए सभी PG विभागाध्यक्ष और कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है।
उनसे अनुरोध किया गया है कि प्रत्येक सत्र – सेमेस्टर के लिए Modal Question तैयार कर BRA Bihar
University- BRABU को शीघ्र उपलब्ध करा दें। विश्वविद्यालय स्तर से इसे जारी किया जाएगा। छात्र कम
समय में उसी Modal Question से परीक्षा की तैयारी करेंगे। परीक्षा में उसी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
चार-पांच विभागों व कॉलेजों ने ही भेजा प्रश्नपत्र:
बता दें BRA Bihar University- BRABU की ओर से सभी PG विभागों व कॉलेजों को पत्र भेजे जाने के बाद से
अबतक चार-पांच विभागों व कॉलेजों ने ही प्रश्नपत्र (Modal Question) उपलब्ध कराए हैं।
BRA Bihar University- BRABU के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि Modal Question समय
से उपलब्ध हो जाने पर परीक्षाओं के आयोजन में आसानी होगी। छात्र – छात्राओं की तैयारी उसी अनुसार कराई
जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में कॉलेजों व PG विभागों की भी अहम भूमिका है।
BRABU UG Exam Calendar
स्नातक सत्र | वर्ष | परीक्षा का प्रस्तावित महीना | परिणाम का प्रस्तावित महीना |
2019-22 | तृतीय वर्ष | परीक्षा जारी | फरवरी, 2023 |
2020-23 | द्वितीय वर्ष | फरवरी, 2023 | मई, 2023 |
2020-23 | तृतीय वर्ष | अगस्त, 2023 | अक्टूबर, 2023 |
2021-24 | प्रथम वर्ष | परीक्षा हो चुकी | फरवरी, 2023 |
2021-24 | द्वितीय वर्ष | अप्रैल, 2023 | जुलाई, 2023 |
2021-24 | तृतीय वर्ष | अप्रैल, 2024 | जुलाई, 2024 |
2022-25 | प्रथम वर्ष | अप्रैल, 2023 | जुलाई, 2023 |
2022-25 | द्वितीय वर्ष | अप्रैल, 2024 | जून, 2024 |
2022-25 | तृतीय वर्ष | अप्रैल, 2025 | जून, 2025 |
BRABU PG Exam Calendar
पीजी का सत्र | वर्ष | परीक्षा का प्रस्तावित महीना | परिणाम का प्रस्तावित महीना |
2019-21 | चतुर्थ समेस्टर | परीक्षा हो चुकी | जनवरी, 2023 |
2020-22 | तृतीय सेमेस्टर | जनवरी, 2023 | मार्च, 2023 |
2020-22 | चतुर्थ समेस्टर | मई, 2023 | जुलाई, 2023 |
2021-23 | प्रथम सेमेस्टर | जनवरी, 2023 | फरवरी, 2023 |
2021-23 | द्वितीय सेमेस्टर | अप्रैल, 2023 | मई, 2023 |
2021-23 | तृतीय सेमेस्टर | जुलाई, 2023 | अगस्त, 2023 |
2021-23 | चतुर्थ समेस्टर | अक्टूबर, 2023 | नवंबर, 2023 |
________________________
अपने कॉलेज की सभी लेटेस्ट न्यूज़ जानने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े : Join Now
यूनिवर्सिटी के इस टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़े रहें : Join
Follow on Google | Click on Star |