मुजफ्फरपुर: BRABU के कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में एडमिशन की प्रक्रिया छुट्टी होने के बावजूद भी जारी रहेगी।
बता दें की स्नातक पार्ट- वन में “UG Third Merit List” के आधार पर 23 दिसंबर तक एडमिशन होना है।
वहीं “UG Third Merit List” के आधार पर 18 दिसंबर से एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
हालांकि, “UG Third Merit List” के बाद भी स्नातक में सीटें बहुत अधिक बचने की संभावना है।
37 हजार सीटें बचने की अनुमान:
BRABU के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, स्नातक में “UG Third Merit List” के बाद भी 37 हजार के आसपास सीटें बचने की अनुमान है।
बचे हुई सीटों पर एडमिशन के लिए चल रहा विचार:
BRABU की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्नातक में बचे हुई सीटों पर एडमिशन के लिए नई योजनाओं पर विचार चल रहा है।
आपको बता दें की “UG Third Merit List” के आधार पर एडमिशन हो जाने के बाद भी 41 हजार सीटें बची थीं।
कई प्राचार्यों ने चिंता जताई:
स्नातक में छात्रों की संख्या घटने पर कॉलेज प्राचार्यों ने भी चिंता जताई है।
नीतीश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज में सीट की तुलना में अबतक स्नातक में 40 से 45% छात्रों ने ही एडमिशन कराया है।
अन्य कॉलेजों में भी सीटें काफी बच गई हैं।
प्राचार्य ने बताया कि स्नातक में एडमिशन के लिए “Online Apply” करने के बाद एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या कम होना चिंता का विषय है।
छात्र एडमिशन क्यों नहीं ले रहे यह पता लगाना जरूरी है।
23 दिसंबर तक होगा एडमिशन:
BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि कॉलेजों की छुट्टी के बावजूद भी स्नातक में “UG Third Merit List” के आधार पर 23 दिसंबर तक एडमिशन होना है।
उन्होंने बताया की स्नातक में अब जो सीटें बचेगी, उसपर विचार किया जा रहा है।
Bihar University News + Sarkari Naukri + Scholarship + Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group : JOIN | Telegram : JOIN
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here
विषय व कॉलेज बदलने का फिर मिलेगा मौका:
UMIS के कोऑर्डिनेटर ने बताया की “UG Third Merit List” के बाद जिन छात्रों ने अब तक स्नातक में एडमिशन नहीं कराया और जो “UG Merit List” में नहीं आ सके हैं।
उन सभी को एक बार फिर से “Admission Form” को एडिट करने का मौका दिया जाएगा।
छात्र जिस कॉलेज व विषय में एडमिशन के लिए चाहेंगे, उसके लिए “Online Apply” कर सकते हैं।
उन्होंने बताया की कॉलेजवार बची सीटों की संख्या भी BRABU की वेबसाइट पर अपलोड रहेगी।