BRABU TDC Part 3 Exam 2022 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University- BRABU) में
स्नातक (TDC) सत्र 2019-22 के 60 हजार से अधिक छात्रों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।
________________________
कॉलेज और बिहार यूनिवर्सिटी की सभी लेटेस्ट जानकारी जानना है तो इन निर्देशों को फॉलो करें.
Join Whatsapp Group | Join Now |
BRABU News on Facebook | Follow |
Follow on Google | Click on Star |
NOTE : अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ सकते हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें.
BRABU की लापरवाही के कारण अब तक नहीं जारी हो सका रिजल्ट:
बता दें BRA Bihar University प्रशासन की उदासीनता और कुछ कॉलेजों की लापरवाही के कारण स्नातक सत्र
2019-22 के पार्ट- 2 का रिजल्ट (BRABU TDC Part 2 Result 2021) अब तक जारी नहीं हो सका है।
आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों ने स्नातक पार्ट- 2 का इंटरनल का मार्क्स BRA Bihar University के परीक्षा
विभाग को नहीं भेजा है. इस कारण स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा भी समय (Time) से नहीं हो सकेगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया:
BRA Bihar University के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- 2 की
लिखित परीक्षा (Written Exam) का रिजल्ट तैयार हो गया है. कॉलेजों से Internal Marks मिलने के बाद उसे
जोड़ कर रिजल्ट (BRABU TDC Part 2 Result 2021) जारी कर दिया जायेगा. बार-बार रिमाइंडर के बाद
भी कॉलेज गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. इस कारण निर्धारित शेड्यूल के अनुसार Exam कराना और Result जारी
करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति से वरीय पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
फरवरी, 2023 तक देना है पार्ट- 3 का रिजल्ट:
आपको बताते चलें की BRA Bihar University ने फरवरी, 2023 तक स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- 3 का
रिजल्ट (BRABU TDC Part 2 Result 2022) देने की योजना तैयार की थी।
वहीं राजभवन व शिक्षा विभाग (Raj Bhavan and Education Department) को परीक्षा कैलेंडर भी
भेजा गया है. Government की ओर से जुलाई 2023 तक हर हाल में सत्र नियमित करने का निर्देश है।
BRA Bihar University के परीक्षा विभाग ने छठ की छुट्टी के दौरान ही स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- 2 का
रिजल्ट जारी करने की योजना बनायी थी. इसी महीने यानि November, 2012 के पहले हफ्ते से स्नातक पार्ट- 3 का
परीक्षा फॉर्म भरवा कर November, 2022 के अंतिम हफ्ते या December, 2022 के पहले हफ्ते से परीक्षा
शुरू करानी थी. लेकिन, अबतक पार्ट- 2 का रिजल्ट तैयार नहीं होने के कारण सारी योजना धरी रह गयी.
छुट्टी और हड़ताल से काम प्रभावित:
BRA Bihar University का काम करीब एक महीने से लगातार छुट्टी और हड़ताल के कारण प्रभावित हो रहा है.
October, 2022 में दशहरा और दीपावली व छठ की लंबी छुट्टी के साथ ही दो दिन छात्रों ने BRA Bihar
University बंद कराया. 03 November, 2022 को विश्वविद्यालय खुला, तो एक कर्मी के निधन के कारण
शोकसभा के बाद छुट्टी हो गयी. 04 व 05 November, 2022 को कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर थे, जिससे
कोई काम नहीं हो सका. 06 November, 2022 को रविवार की छुट्टी थी, तो 07 November, 2022 यानी
सोमवार को भी शोकसभा के बाद BRA Bihar University बंद हो गया। 08 November, 2022 को
कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश है . लगातार छुट्टी से काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।
________________________
कॉलेज और यूनिवर्सिटी की सभी लेटेस्ट महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए तो इन निर्देशों को फॉलो करें :-
Join Whatsapp Group | Click Here |
Follow on Google | Click on Star |