Friday, March 29, 2024
HomeBRABUBRABU UG Admission 2022 : कम अंक वाले छात्रों का भी इस...

BRABU UG Admission 2022 : कम अंक वाले छात्रों का भी इस बार स्नातक में होगा एडमिशन, जल्द खुलेगा आवेदन का पोर्टल, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

BRABU UG Admission 2022 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में नामांकन के लिए एक हफ्ते में पोर्टल खुल जाएगा।

इसको लेकर बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी यानि BRABU प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कम अंक पर ही कटऑफ जारी होने की संभावना:

आपको बता दें की इस बार कम अंक पर ही Cut Off जारी होने की संभावना है।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

ऐसे में कम अंक वाले छात्रों का भी इस बार स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में Admission हो सकता है।

BRABU के DSW ने बताया:

BRABU के DSW प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि पोर्टल खुलने संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया की स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।

इंस्पेक्शन सेक्शन से मांगी गयी कॉलेजों की सूची:

BRABU के DSW ने बताया की स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन के लिए इंस्पेक्शन सेक्शन से जितने भी संबद्धन कॉलेज हैं उनकी सूची मांगी गयी है।

क्योंकि, कई ऐसे भी अस्थाई संबद्धन वाले कॉलेज हैं जिनकी मान्यता 2022 में खत्म हो चुकी है।

इसलिए जिन कॉलेजों की संबद्धता है उनका ही नाम BRABU के UMIS पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार पिछले वर्ष 2021 से अधिक कॉलेजों में स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में एडमिशन होगा और छात्रों की संख्या भी अधिक होगी।

वहीं कॉलेज व छात्रों की संख्या अधिक होने से एडमिशन के लिए Cut Off पिछली बार से कम होगा।

एडमिशन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन:

BRABU के DSW ने बताया की स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया Online होगी।

उन्होंने बताया की छात्रों को Online Apply के बाद एक OTP भेजा जाएगा। OTP पर कंफर्मेशन के बाद ही छात्रों के Online Application को सही माना जाएगा।

वहीं, इस बार छात्रों को Online Application Form में एक ही Email ID देना होगा। वह भी उनकी अपनी होनी चाहिए।

उन्होंने बताया की छात्रों के Mobile No. व Email ID पर ही एडमिशन से संबंधित सारी सूचना भेजी जाएगी।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.