Tuesday, March 19, 2024
HomeBiharस्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर छात्रों को लिखना...

स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका पर छात्रों को लिखना होगा पेपर नंबर के साथ आईडी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

मुजफ्फरपुर: Bihar University की ओर से आयोजित होने वाली स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा में छात्रों को उत्तर पुस्तिका में “Paper No.” के साथ साथ अब “Paper Id No.” लिखना होगा।

बता दें की उत्तर पुस्तिका पर सिर्फ “Paper No.” लिख कर छोड़ देने से यह मान्य नहीं होगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने बताया की 2 दिसंबर से शुरू होने वाली स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा में छात्रों को उत्तर पुस्तिका में “Paper No.” के साथ साथ अब 5 अंकों का “Paper-Id No.” लिखना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

चारों ऑनर्स पेपर के लिए अलग-अलग “Paper-Id No.” बनाये गए हैं।

इन्हीं “Paper-Id No.” से छात्रों की कॉपियों की पहचान होगी।

उन्होंने बताया की “Paper-Id No.” सभी छात्रों के “Admit Card” पर चारों पेपर का अलग-अलग दिया गया है।

साथ ही G.S. का “Paper-Id No.” दिया गया है।

OMR Sheet पर दर्ज करनी होगी छात्रों को सारी जानकारी:

स्नातक पार्ट-थ्री की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को दी जाने वाली उत्तरपुस्तिका का पहला पेज “OMR Sheet” का होगा।

जिस पर छात्रों को नाम से लेकर रोल नंबर, विषयों का कोड व पेपर कोड भी इसी “OMR Sheet” पर दर्ज करना होगा।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.