मुजफ्फरपुर: BRABU के कॉलेजों में स्नातक की बची सीटों पर अब “Spot Admission” होगा।
इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने दी।
एक दर्जन से अधिक विषयों में आधी से अधिक सीटें खाली:
BRABU के DSW ने बताया की स्नातक में एडमिशन के लिए तीन बार मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद भी विभिन्न कॉलेजों में एक दर्जन से अधिक विषयों में आधी से अधिक सीटें खाली रह गई हैं।
एक दर्जन से अधिक ऐसे विषय हैं जहां आधी से भी अधिक सीटें खाली है। विषय बदलने का भी मौका दिया गया।
इसके बाद भी “Merit List” में न आने वाले छात्र चाहेंगे तो “Spot Admission” की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसमें उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा जिन्होंने “Online Apply” किया है ।
स्पॉट एडमिशन उसी विषय में होगा जिसमें अधिक हैं सीटें खाली:
BRABU के DSW ने बताया कि स्नातक में “Spot Admission” उन्हीं विषयों के लिए होगी जिसमें अधिक सीटें खाली होंगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए BRABU की ओर से कॉलेजों की विषयवार खाली सीटों की संख्या बहुत जल्द ही BRABU के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
BRABU के DSW ने बताया कि जिन विषयों या कॉलेजों में “Spot Admission” की सुविधा होगी, उसकी लिस्ट ही जारी की जाएगी।
वहीं, इस लिस्ट को छोड़कर अन्य विषयों में “Spot Admission” नहीं होगा।
आपको बता दें कि BRABU के सरकारी कॉलेजों की तुलना में संबंद्ध कॉलेजों में अधिक सीटें खाली हैं जिनकी संख्या लगभग 15 से 20 हजार हो सकती हैं।
वहीं कॉलेजों की ओर से अबतक हुए कुल एडमिशन की रिपोर्ट आनी बाकी है।
इन विषयों में अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली:
- संस्कृत
- दर्शनशास्त्र
- एआईएच एण्ड सी
- भोजपुरी
- बंगला
- मैथिली
- ग्रामीण अर्थशास्त्र
- एलएसडब्ल्यू
- परसियन
- बॉटनी
- साइंस जेनरल
- आर्ट्स जेनरल
इन विषयों में अधिकांश कॉलेजों की सीटें:
- इतिहास
- भूगोल
- मनोविज्ञान
- कॉमर्स
- राजनीति विज्ञान
- होम साइंस
- जूलॉजी
- मैथ
- फिजिक्स
- अर्थशास्त्र
- केमिस्ट्री
- समाजशास्त्र
Bihar University News + Sarkari Naukri + Scholarship + Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group : JOIN | Telegram : JOIN
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here