मुजफ्फरपुर: BRABU के कॉलेजों में स्नातक में रिक्त(खाली) सीटों पर “Spot Admission” की प्रक्रिया गुरुवार यानि आज से शुरू होगी।
इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि स्नातक में रिक्त सीटों पर “Spot Admission” 17 जनवरी तक होगा।
बता दें कि कई प्रमुख कॉलेजों में “Science” व “Arts” के अधिकतर विषयों में सीट रिक्त नहीं है।
इन कॉलेजों के इन विषयों में सीटें नहीं:
क्रम संख्या | कॉलेज का नाम | विषय का नाम |
1. | एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स |
2. | आरडीस कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स, |
3. | एमडीडीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, अकाउंट्स, |
4. | आरबीबीएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस |
5. | नीतीश्वर कॉलेज, मुजफ्फरपुर | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस, हिन्दी |
6. | एमएस कॉलेज मोतिहारी | जूलॉजी, इतिहास, हिन्दी, अकाउंट्स |
7. | डॉ. एसकेएस कॉलेज, मोतीहारी | इतिहास, होम साइंस, हिन्दी, |
8. | एसआरकेजे कॉलेज, सीतामढ़ी | जूलॉजी, इतिहास, होम साइंस, हिन्दी, अकाउंट्स |
9. | एमजेके कॉलेज, बेतिया | जूलॉजी, इतिहास, हिन्दी |
10. | आरएलएसवाई कॉलेज, बेतिया | जूलॉजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस, अकाउंट्स, |
11. | आरएन कॉलेज, हाजीपुर | जूलॉजी, इतिहास |
जबकि कुछ कॉलेजों में इक्का-दुक्का सीट है अभी तो उसका कट ऑफ 80 से 95 तक है।
इन छात्रों को मिलेगा मौका:
BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक में “Spot Admission” के लिए उन्हीं छात्रों को ही मौका दिया गया है, जिन्होंने BRABU के UMIS पोर्टल “Online Apply” किया था।
वहीं, जिन छात्रों का नाम चारों में से किसी भी “Merit List” में नहीं आ सका हैं। यदि किसी कोटि में भी सीट रिक्त है तो उसे सामान्य बनाकर “Admission” कर लिया जाएगा।
सीट उपलब्ध होने पर बदल सकते विषय व कॉलेज:
BRABU के DSW ने बताया कि छात्रों को छूट दी गई है कि यदि वे चाहें तो अपनी सुविधा के अनुसार नियम का पालन करते हुए “Subject” व “College” का विकल्प बदल सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को BRABU के UMIS पोर्टल पर जाकर “User-Id” और “Password” से लॉगिन कर विकल्प बदलना होगा।
लेकिन वे जिस “College” या “Subject” को चुन रहे हों उसमे पहले सुनिश्चित कर लें कि सीट रिक्त है या नहीं।
कॉलेजों को दिया गया यह निर्देश:
BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेजों को निर्देश दिया है कि जिन छात्रों का स्नातक में एडमिशन हो गया है,
लेकिन उनकी सूची BRABU के UMIS पोर्टल पर अपलोड नहीं कि गई हो वैसे छात्रों को पहली प्राथमिकता देकर पहले सूची UMIS पोर्टल पर अपलोड करें।
वहीं साथ ही यदि रिक्त सीट पर अधिक छात्र स्नातक में एडमिशन के लिए दावा करें तो इंटर में प्राप्त अंक को वरीयता देकर एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण करें।
Bihar University News + Sarkari Naukri + Scholarship + Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group : JOIN | Telegram : JOIN
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here