BRABU: P.G. सत्र 2019-21 में एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों का “ROLL NO.” गुरुवार को जारी कर दिया गया।
इस बात की जानकारी BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने दी।
उन्होंने बताया की सभी “P.G. DEPARTMENT” को “ROLL NO.” जारी कर दिया गया है।
400 सीटें खाली:
BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया की पीजी में करीब 400 सीटें खाली रह गई है।
P.G. के कई विषयों (संस्कृत, परसियन, बांग्ला जैसे आदि) में सीटें खाली रह गयी हैं।
इन खाली सीटों को भरने के लिए बहुत जल्द ही “P.G. 4th Merit List” जारी की जा सकती हैं।
आपको बता दें की P.G. में एडमिशन के लिए 5300 सीटों पर 19 हजार छात्र-छात्राओं ने “Online Apply” किया था।