Friday, March 29, 2024
HomeBRABUBRABU UG-PG Admission 2022 : स्नातक के साथ पीजी में नामांकन के...

BRABU UG-PG Admission 2022 : स्नातक के साथ पीजी में नामांकन के लिए भी बढ़ेगी सीटों की संख्या, अब इस हिसाब से तय होगा कटअफ, जाने सबकुछ

BRABU UG & PG Admission 2022 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी यानि BRABU में इस बार स्नातक सत्र 2022-25 की सीटें पिछले सत्र से ज्यादा होंगी।

आपको बता दें की BRABU के UMIS पोर्टल पर नये 12 कॉलेज के जुड़ने से स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए सीटों की संख्या बढ़ गई हैं।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया:

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने रविवार को बताया कि रोज एक से दो कॉलेजों को संबद्धन मिल रहा है

और उनका नाम स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए BRABU के UMIS पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की अब तक 12 कॉलेजों के नाम स्नातक में नामांकन के लिए UMIS पोर्टल पर चढ़ाये जा चुके हैं।

अभी UMIS पोर्टल पर है 96 कॉलेजों के नाम:

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर ने बताया कि UMIS पोर्टल पर अभी 96 कॉलेजों के नाम हैं।

उन्होंने बताया की जब स्नातक में एडमिशन शुरू किया गया था तो 84 कॉलेजों के नाम थे।

वहीं अब कॉलेजों की संख्या बढ़ने से सीटों की संख्या में भी बदलाव होगा।

उन्होंने बताया की BRABU में पिछली बार एक लाख 56 हजार सीटों पर स्नातक में एडमिशन लिया गया था।

वहीं BRABU की सीनेट ने 50 नये कॉलेजों को संबंद्धन देकर राज्य सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा है।

उन्होंने बताया की इन कॉलेजों को एक-एक करके सरकार यानि Govt Of Bihar से अनुमोदन मिल रहा है।

वहीं BRABU के UMIS पोर्टल पर जुड़े नये 12 कॉलेजों में ही लगभग साढ़े चार हजार सीटें होंगी।

उम्मीद है कि अभी सरकार यानि Govt Of Bihar से अन्य कॉलेजों को भी अनुमोदन मिलेगा।

इस हिसाब से तय होगा कटअफ:

बता दें की BRABU में स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन के लिए Cut Off सीटों की संख्या के हिसाब से तय होगा।

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर ने बताया की मुमकिन है कि कटअफ(Cut Off) इस बार कम हो।

वहीं हमलोग अभी सीबीएसई के CBSE 12th Exam 2022 Result का इंतजार कर रहे हैं।

CBSE के छात्रों के स्नातक नामांकन के लिए Online Apply भरने के बाद Cut Off तय किया जायेगा।

वहीं Arts, Science और Commerce तीनों संकायों में Cut Off पिछली बार से कम होने की उम्मीद है।

स्नातक के साथ पीजी की सीटें भी बदलेंगी:

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया की अब तक P.G. में 6300 सीटों पर एडमिशन हो रहे थे,

लेकिन कई कॉलेजों में P.G. कोर्स चालू करने की फाइल सरकार यानि Govt Of Bihar के पास भेजी गई है।

वहां से फाइल पर अनुमोदन मिलने के बाद P.G. की सीटें भी बदलेंगी और इसका भी Cut Off तैयार किया जायेगा।

वहीं इस बार शहर के RBBM कॉलेज, रामेश्वर कॉलेज आदि में P.G. की पढ़ाई शुरू की जानी है।

आपको बता दें की BRABU के नये DSW प्रो. अभय कुमार सिंह ने P.G. की फाइल सरकार को भेजी है।

स्नातक के लिए एक लाख 18 हजार छात्रों ने किया आवेदन:

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर ने बताया की स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट- वन में नामांकन के लिए एक लाख

18 हजार 331 हजार छात्रों ने BRABU के UMIS पोर्टल पर Online Apply किया है।

इसमें 39 हजार 149 History में Apply किया है। इसके अलावा 1353 छात्रों ने P.G. में Apply किया है।

आपको बता दें की P.G. में भी सबसे अधिक Online आवेदन History में ही आई है।

वहीं P.G. में History विषय के लिए अब तक 214 छात्रों ने Online Apply किया है।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.