BRABU UG PG Admission 2023 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University- BRABU) ने
अगले सत्र में स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए Calendar निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस दिन वेबसाइट पर अपलोड होगा कैलेंडर:
आपको बताते चलें की March, 2023 के प्रथम सप्ताह तक BRA Bihar University- BRABU की ओर से
________________________
बिहार यूनिवर्सिटी और अपने कॉलेज की सभी लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जड़े.
Whatsapp Group | Join Now |
BRABU News on Facebook | Follow |
Telegram Group | Join |
Follow on Google | Click on Star |
NOTE : अगर आप Near News व्हाट्सएप ग्रुप में हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें, आपके कॉलेज की महत्वपूर्ण खबर फेसबुक और टेलीग्राम पर भी.
कैलेंडर सभी कॉलेजों और पीजी विभागों के साथ ही Official वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।
अप्रैल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया:
स्नातक सत्र 2023-26 और PG सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए April, 2023 से Online Apply की
प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताते चलें पहली बार Online Application Form में 10 कॉलेजों के विकल्प देने होंगे।
वहीं विद्यार्थियों को तीन विषयों का भी चयन करना होगा। ऐसे में यदि एक पहली प्राथमिकता वाले विषय में विद्यार्थी
का नाम Merit List में नहीं आता है तो दूसरी सूची में उन्हें दूसरा विषय आवंटित किया जा सकता है। बता दें आवेदन
(Online Apply) की प्रक्रिया शुरू करने से पहले Software तैयार करने का कार्य चल रहा है।
BRA Bihar University- BRABU की ओर से बताया गया कि विद्यार्थी संबंधित जिलों के ही 10 कॉलेजों को
प्राथमिकता दें। जिन जिलों में कॉलेजों की संख्या 10 नहीं है वे आसपास के जिलों का विकल्प दे सकते हैं।
BRABU UG & PG 1st Merit List में नाम आवंटित होने के बाद जो विद्यार्थी नामांकन नहीं लेंगे, उन्हें आगे
मौका नहीं दिया जाएगा। सीट बचने की स्थिति में उनके नामांकन पर विचार किया जा सकेगा।
जुलाई में शुरू होगा कक्षाओं का संचालन:
आपको बता दें सत्र को नियमित (Session Regular) करने की दिशा में BRA Bihar University- BRABU ने
तैयारी तेज की है। इस क्रम में नामांकन कैलेंडर तैयार कर उसकी तिथियों का पूर्व से ही अनुमोदन करा लिया जाएगा।
तीन बार मेधा सूची जारी की जाएगी। रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए OnSpot का एक मौका दिया जाएगा।
बता दें मई और जून, 2023 में नामांकन (BRABU UG & PG Admission 2023) की प्रक्रिया समाप्त कर ली
जाएगी। July, 2023 के पहले सप्ताह में कक्षाओं का संचालन शुरू करने की योजना है।
125 से अधिक कॉलेजों में होगा नामांकन:
बताते चलें BRA Bihar University- BRABU में पहली बार स्नातक सत्र 2023-26 में 125 कॉलेजों में नामांकन
लिया जाएगा। पूर्व से ही 112 कॉलेज BRA Bihar University- BRABU के पोर्टल पर हैं। नए सत्र के लिए
डेढ़ दर्जन कॉलेजों का प्रस्ताव Bihar Government को भेजा गया है। उन्हें मान्यता मिलती है तो कॉलेजों की संख्या
सवा सौ के पार हो जाएगा। वहीं स्नातक सत्र 2023-26 में सीट भी करीब पौने दो लाख हो जाएंगे।
________________________
अपने कॉलेज की सभी लेटेस्ट न्यूज़ जानने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े : Join Now
यूनिवर्सिटी के इस टेलीग्राम ग्रुप में भी जुड़े रहें : Join
Follow on Google | Click on Star |