Thursday, March 28, 2024
HomeBRABUस्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी, विद्यार्थियों को जानना...

स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी, विद्यार्थियों को जानना जरूरी

BRA Bihar University UG Admission 2021 : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय यानि BRABU की ओर से स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन की प्रक्रिया करीब पांच महीने से चल रही है।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

दो बार तिथि की गई विस्तारित:

आपको बता दें की स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए दो बार तिथि विस्तारित की गई है।

इसके बाद भी करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राओं ने ही Online Apply किया है। जबकि सीटों की संख्या 1.55 लाख से अधिक है।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

99 कॉलेजों का विकल्प जोड़ा गया पोर्टल पर:

BRABU में पिछले वर्ष जहां 72 कॉलेजों में 1.42 लाख सीटों पर स्नातक सत्र 2020-23 में एडमिशन के लिए Online आवेदन लिए गए थे।

वहीं इस वर्ष 99 कॉलेजों का विकल्प छात्रों को दिया गया है। सीटों की संख्या करीब 13 हजार बढ़ी है।

BRABU सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए कॉलेजों में स्नातक सत्र 2020-23 में एडमिशन के लिए सीटें और बढ़ाई जाएंगी। इसको लेकर विचार किया जा रहा है।

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने यह बताया:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक कॉलेजों को स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए सरकार से मंजूरी मिली है।

वहीं इसके बाद नए कॉलेजों को भी UMIS पोर्टल पर जोड़ दिया गया है। CBSE का परिणाम हाल ही में जारी हुआ है।

ऐसे में इस CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों को Online Apply करने के लिए 20 August, 2021 तक समय दिया जाएगा।

वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि August, 2021 के अंतिम सप्ताह में UG 1st Merit List जारी हो सकती है।

मेरिट लिस्ट में आवंटित कॉलेजों में लेना होगा एडमिशन:

BRABU सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, UG 1st Merit List में आवंटित कॉलेजों में ही विद्यार्थियों को एडमिशन लेना होगा।

यदि विद्यार्थी आवंटित कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं तो UG 2nd Merit List और UG 3rd Merit List में उनका दावा मान्य नहीं होगा।

BRABU की ओर से यह कहा गया:

BRABU की ओर से कहा गया है कि स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए जिन छात्रों ने अबतक Online Apply नहीं दिया है।

वो 20 August, 2021 से पहले वे Online Apply कर लें। इसके बाद तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। वहीं COVID-19 संक्रमण के कारण पहले ही सत्र विलंब हो चुका है।

ऐसे में एडमिशन की प्रक्रिया September, 2021 माह में हर हाल में पूरी करने का निर्देश है। वहीं October, 2021 से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.