Friday, March 29, 2024
HomeBRABUइंतजार खत्म! पीजी सत्र 2020-22 में एडमिशन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट...

इंतजार खत्म! पीजी सत्र 2020-22 में एडमिशन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट आज, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

BRABU PG Admission 2020 : BRABU के P.G. सत्र में एडमिशन के लिए शुक्रवार को यानि P.G. First Merit List जारी की जाएगी।

इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया की इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर होगा अपलोड:

BRABU के DSW ने बताया की P.G. First Merit List को आज शाम में BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही छात्रों को ईमेल(Email) के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि P.G. First Merit List तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है।

दोपहर तक इसे फाइनल कर शाम में BRABU की आधिकारिक वेबसाइट पर पर जारी कर दिया जाएगा।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

एडमिशन के लिए मिलेगा 10 दिनों का समय:

BRABU के DSW ने बताया की कॉलेज और P.G. विभागों में P.G. First Merit List में आने वाले छात्रों को Admission के लिए 10 दिनों का समय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया की इसके बाद P.G. Second Merit List जारी होगी।

डेढ़ हजार आवेदन रिजेक्ट:

BRABU के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि गलत Marksheet और जानकारी देने वाले करीब डेढ़ हजार Online Application को Reject कर दिया गया है।

आपको बता दें कि BRABU की ओर से निर्धारित 5350 सीटों के लिए 17 हजार से अधिक Online Apply आए थे।

10 हजार से अधिक छात्र नामांकन से होंगे वंचित:

बताते चलें की BRABU में सीट से तीन गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में करीब 10 हजार से अधिक छात्र P.G. में एडमिशन से वंचित हो जाएंगे।

इस विषय का कटऑफ सबसे अधिक:

BRABU की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भौतिकी, गणित, कामर्स, इतिहास और मनोविज्ञान का Cut Off सबसे अधिक होगा। इसमें सीट से चार से पांच गुना अधिक आवेदक हैं।

वहीं बाटनी, रसायनशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र समेत करीब दर्जनभर विषयों में कम Online Apply होने से सीट खाली रह जाएंगी।

बताते चलें की इसबार संकाय बदलकर(Faculty Changed) भी छात्रों ने Online Apply किया है। बिना प्रायोगिक वाले विषयों में इन्हें मौका दिया जा सकता है।

छात्र नेताओं ने यह बताया:

छात्र नेताओं ने बताया कि कम सीट होने से पिछले वर्ष भी छात्र-छात्राओं को P.G. में एडमिशन से वंचित होना पड़ा था।

इस वर्ष भी यही हाल है। उन्होंने बताया कि BRABU को चाहिए कि सीट बढ़ाने को लेकर सरकार से अनुमति ले ताकि छात्र इसी BRABU में P.G. में एडमिशन ले सकें।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.