Thursday, March 28, 2024
HomeBiharकॉलेजों की लापरवाही से स्नातक सत्र 2020-23 के रजिस्ट्रेशन के लिए विधार्थियों...

कॉलेजों की लापरवाही से स्नातक सत्र 2020-23 के रजिस्ट्रेशन के लिए विधार्थियों को देना होगा 500-500 रुपये जुर्माना, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

मुजफ्फरपुर: BRABU की ओर से स्नातक सत्र 2020-23 के छात्र-छात्राओं का “Registration” करने में कॉलेजों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।

वहीं इसका खामियाजा सभी छात्र-छात्राओं को भुगतना होगा।

2 लाख विधार्थियों को देना होगा जुर्माना:

BRABU के विभिन्न कोर्स में नामांकित करीब 2 लाख विद्यार्थियों को जुर्माना देना होगा।

महज एक दिनों का समय शेष है। अबतक 1% से भी कम कॉलेजों की ओर से “Registration” और “Migration Fee” भेजी गई है।

17 फरवरी को ही भेजा गया था पत्र:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि 17 फरवरी को ही सभी कॉलेजों के प्राचार्यों व P.G. विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया था।

इसमें जानकारी दी गई थी कि 28 फरवरी 2021 तक हर हाल में संबंधित जानकारी और राशि BRABU को भेज दें।

इसे भेजने के 4 घंटे के भीतर विद्यार्थी का “Registration No.” जेनरेट कर “Email Id” के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

लेकिन अबतक दो-तीन कॉलेजों और कुछ P.G. विभागों की ओर से ही “Registration” के लिए पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कई कॉलेजों की ओर से फोन कर 27-28 को छुट्टी होने की बात कही गई।

1 मार्च 2021 को दिया जाएगा मौका:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि “BSEB 12Th Exam- 2021” की परीक्षा समाप्त हुए 2 दिन बीत गए,

लेकिन कॉलेजों को “Registration” के प्रति सुध ही नहीं है।

28 फरवरी 2021 को छुट्टी को ध्यान में रखते हुए 1 मार्च 2021 को एक मौका दिया जाएगा।

1 मार्च के बाद 500 रुपये देना होगा विलंब शुल्क:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि 1 मार्च 2021 के बाद से प्रति छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेजों की ओर से लापरवाही हो रही है।

अतिरिक्त शुल्क प्रबंधन से वसूला जाए इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि कॉलेज इसमें सक्रियता दिखाएं।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.