मुजफ्फरपुर: BRABU में स्नातक के नए सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए 12 अप्रैल 2021 से “Online Apply” का पोर्टल खोल दिया जाएगा।
इस बात की जानकारी BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने दी।
उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कॉलेजों में स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन होना है।
स्नातक में नामांकन/परीक्षाएं और अपने कॉलेज/यूनिवर्सिटी की अन्य महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन पाने के लिए यहां क्लिक कर अभी जॉइन हो जाये.
Telegram : Join
Facebook : Like
ऑनलाइन मार्क्सशीट के आधार पर कर सकते है अप्लाई:
BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि छात्र किसी भी कॉलेज के लिए विवि के पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट का मूल अंकपत्र नहीं आने की स्थिति में छात्र “Online Marksheet” के आधार पर भी स्नातक में एडमिशन के लिए “Online Apply” कर सकते हैं।
5 कॉलेजों का देना होगा विकल्प:
छात्रों को स्नातक के नए सत्र 20121-24 में एडमिशन के लिए “Online Apply” करने के दौरान 5 कॉलेजों का विकल्प मिलेगा।
अपने पसंद के अनुसार पहले नंबर से पांचवें नंबर तक कॉलेजों का विकल्प छात्रों को “Online Apply” के दौरान ही देना होगा।
वहीं “UG Merit List” आने के बाद इन्हीं पांच कॉलेजों में किसी एक कॉलेज छात्रों को आवंटित (Allotted) किया जाएगा।
27 हजार अधिक सीटों पर होगा एडमिशन:
BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस बार 27 हजार अधिक सीटों पर एडमिशन होना है।
स्नातक सत्र 2021-24 में कुल एक लाख 42 हजार सीटों हो जाएंगी। पिछली बार एक लाख 15 हजार सीटों पर स्नातक सत्र 2020-23 में एडमिशन हुआ था।
लेकिन, सीटें पूरी भर नहीं पायी थीं। हालांकि, करीब एक दर्जन प्रमुख विषयों में एडमिशन के लिए मारामारी थी।
वहीं, करीब एक दर्जन विषयों में सीटें भर भी नहीं सकीं।
छात्रों को पिछली बार से अधिक मिलेगा मौका:
BRABU की ओर से स्नातक के नये सत्र 2021-24 में इस बार सीटें बढ़ने से History, Geography, Hindi Commerce,
Zoology, Physics, Maths, Economics, Political Science, Home Science , Psychology आदि विषयों में एडमिशन के लिए छात्रों को पिछली बार से अधिक मौका मिलेगा।
College/University + Naukri + Scholarship + अन्य महत्वपूर्ण खबरों से अपडेटेड रहने के लिए ग्रुप को JOIN कर हमें Follow करें