Thursday, March 28, 2024
HomeBRABUबीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में नवंबर से शुरू हो सकती है स्नातक पार्ट-...

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में नवंबर से शुरू हो सकती है स्नातक पार्ट- वन की कक्षाएं, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

BRABU UG Admission 2021 :  बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने CBSE छात्रों के लिए तीन माह तक स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट- वन में एडमिशन की प्रक्रिया को रोके रखा।

आपको बता दें की अब ये छात्र बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) में स्नातक में एडमिशन लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

इतने छात्रों ने किया आवेदन:

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) से स्नातक करने के लिए CBSE के सिर्फ 1.42 छात्रों के ही Online आवेदन आए हैं।

स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए अब तक एक लाख 42 हजार छात्रों ने Online Apply किया है। वहीं इनमें CBSE के छात्र सिर्फ एक हजार हैं।

________________________
Bihar University और कॉलेज की ऑफ़िसियल न्यूज जानने हेतु Group ज्वाइन करें

Whatsapp GroupJoin Now
TelegramJoin करें
Google NewsClick Now

इन्हीं छात्रों के लिए BRABU प्रशासन ने स्नातक पार्ट- वन का पोर्टल April, May और June, 2021 महीने में बंद रखा था।

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि CBSE के छात्रों के Online आवेदन कम आये।

वहीं ज्यादातर Online आवेदन बिहार बोर्ड(BSEB) से पास छात्रों के ही आये हैं।

उन्होंने बताया की CBSE 12वीं का रिजल्ट 30 July, 2021 को आया था।

हालांकि, बिहार बोर्ड(BSEB) के इंटर का रिजल्ट March, 2021 में ही जारी कर दिया गया था।

पिछले वर्ष भी इंतजार में रुका था एडमिशन:

बताते चलें की BRABU में पिछले वर्ष भी CBSE छात्रों के रिजल्ट के इंतजार में एडमिशन की प्रक्रिया रोकी गयी थी।

उस समय भी CBSE के छात्र एडमिशन लेने नहीं आए थे। इस कारण बीते साल भी स्नातक में एडमिशन की प्रक्रिया September, 2021 महीने तक चली था।

इस बार भी October, 2021 तक एडमिशन हो रहा है। एडमिशन के लिए अभी BRABU UG 3rd Merit List आनी बाकी है। इसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी।

CBSE के कम नंबर वाले छात्रों ने भी नहीं किया आवेदन:

आपको बता दें की CBSE 12वीं में जिन छात्रों के कम नंबर आए हैं उन्होंने भी BRABU में एडमिशन के लिए Online Apply नहीं किया।

कुछ छात्रों ने बताया कि BRABU में समय पर परीक्षाएं और कक्षाएं दोनों नहीं होती हैं। ऐसे में यहां एडमिशन लेने पर हमलोगों को दिक्कत होगी।

उन्होंने बताया की BRABU में एडमिशन की जगह हमलोगों ने बिहार के बाहर के University में एडमिशन लिया है।

कुछ छात्रों ने बताया कि हमलोगों के नंबर कम थे। इस कारण हम लोगों ने कोरेस्टपोंडेंस में एडमिशन कराया है।

समय पर होता एडमिशन तो शुरू हो जाती कक्षाएं:

BRABU के शिक्षकों ने बताया कि अगर BRABU में समय पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती तो अब तक स्नातक की कक्षायें भी शुरू हो जातीं।

लेकिन BRABU ने एडमिशन प्रक्रिया में ही छह महीने से अधिक का समय लगा दिया। इसके बाद भी प्रक्रिया अब तक चल ही रही है।

उन्होंने बताया की एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने में आधा October, 2021 का समय बीत जायेगा।

इसके बाद त्योहारों की छुट्टियां शुरू हो जायेंगी। यानी November, 2021 से स्नातक पार्ट- वन के छात्र कक्षा में बैठ पायेंगे।

RELATED ARTICLES
S.K. JAIN
S.K. JAINhttps://nearnews.in/
एस.के. जैन Near News में सीनियर एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के नौकरी, एडुकेशन विषयों जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी, यूनिवर्सिटी न्यूज व अन्य कैरियर से सम्बंधित न्यूज लिखते हैं। ये लेटेस्ट नौकरी व कैरियर से परिचित रहना पसंद करते हैं। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.