मुजफ्फरपुर: BRABU में पुख्ता सुरक्षा, बहस और हंगामे के बीच “Senate” की बैठक रविवार को हुई.
बता दें कि “Senate” की बैठक में BRABU के 1063 करोड़ के बजट के साथ 62 प्रस्तावों को पास किया गयाः
इनमें नये कोर्स(New Course) और नये विभाग(New Department) को खोला जाना शामिल है।
कई मुद्दों पर सीनेट सदस्यों में आपस में हो गई तकरार:
“Senate” की बैठक में कई मुद्दों पर सीनेट सदस्यों में आपस में तकरार हो गयी।
हालांकि BRABU के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और सदस्यों की मांगों पर कुलपति ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
“Senate” की बैठक के लिए BRABU में बैरिकेडिंग की गयी थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती हुई थी।
ID Card दिखाने पर सीनेट सदस्यों को दिया गया प्रवेश:
आपको बता दें कि पहली बार सीनेट सदस्यों को “ID Card” को दिखाने पर प्रवेश दिया गया।
“Senate” की बैठक में प्रतिकुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने बजट की जानकारी दी और रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
यहां देखें किस मद में कितना गया बजट:
मद | बजट |
वेतन मद | 339.77 करोड़ |
पेंशन | 487.89 करोड़ |
इलेक्ट्रिक चार्ज, नगर निगम टैक्स | 2.28 करोड़ |
अतिथि शिक्षक के मानदेय में | 24.00 करोड़ |
आउट सोर्सिंग व नॉन टिचिंग कर्मचारी के लिए | 4.40 करोड़ |
भवन निर्माण, मरम्मती पर | 21.19 करोड़ |
लैब के लिए | 5 करोड़ |
एकलव्य के लिए | 1.04 करोड़ |
एनएसएस व सांस्कृतिक कार्यक्रम | 58.69 लाख |
कल्याण कल्याण योजना में | 2.22 करोड़ |
स्कॉलरशिप पर | 3.83 करोड़ |
एकेडमिक स्टाफ कॉलेज | 7.63 करोड़ |
कंप्यूटरिकरण के लिए | 5 करोड़ |
NACC के लिए | 11 करोड़ |
यूएमआईएस(UMIS) | 15 करोड़ |
प्रमोशन | 37.06 करोड़ |
केंद्रीय पुस्तकालय | 5 करोड़ |
नये कोर्स के लिए | 5 करोड़ |