मुजफ्फरपुर: BRABU के स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट- वन में एडमिशन के लिए 20% सीटें बढ़ा दी गयी हैं।
इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सिर्फ स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन के लिए सीटें सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों में बढ़ायी गयी हैं।
इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली गयी है।
उच्च शिक्षा निदेशालय में की गयी बात:
BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में राज्य सरकार ने एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि,
University अपने स्तर से सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों में सीटें बढ़ा सकता है,
इस पत्र को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में बात की गयी. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन के लिए 20% सीटें बढ़ायी गयी हैं।
अभी चल रहा स्नातक पार्ट- वन में स्पॉट एडमिशन:
BRABU के DSW ने बताया कि स्नातक पार्ट- वन में अभी “Spot Admission” चल रहा है।
उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार छात्र सीट फुल हो जाने से स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन से वंचित हो सकते थे,
लेकिन स्नातक में 20% सीट बढ़ोतरी के बाद अब उनका स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन हो सकेगा
Bihar University News + Sarkari Naukri + Scholarship + Important News पाने के लिए ग्रुप को JOIN कर पेज को LIKE करें
Whatsapp Group : JOIN | Telegram : JOIN
FB Group : JOIN | FB Page : Click Here