BRABU UG 3rd & 4th Semester New Syllabus : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर प्रशासन एक से दो दिन में BRABU UG 3rd & 4th Semester New Syllabus जारी करेगा।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
मिली जानकारी के अनुसार, स्नातक के तीसरे और चौथे सेमेस्टर के सिलेबस में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। बीआरएबीयू प्रशासन ने इसे ठीक करने के लिए अपना काम करना शुरू कर दिया है।
तीसरे सेमेस्टर का सिलेबस में मिली कई गड़बडिय़ां
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हाल ही में स्नातक के तीसरे सेमेस्टर का सिलेबस तैयार कर सभी कॉलेजों को भेजा था, लेकिन कई कॉलेजों ने सिलेबस में गड़बडिय़ां बता दीं हैं।
कई कॉलेजों ने बताया कि BRABU 3rd Semester Syllabus के सिलेबस में एमडीसी यानी मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स में सिर्फ कोर्स का नाम लिखा हुआ है। कोर्स में क्या-क्या पढ़ना है, इसका जिक्र ही नहीं है।
स्नातक के तीसरे सेमेस्टर का मॉड्यूल ठीक से नहीं बनाया गया है। कॉलेजों का कहना है कि नये सिलेबस से छात्रों के लिए सवाल तैयार करना कठिन लग रहा है।
ये भी पढ़ें
- Bihar Integrated B.Ed Result 2024 Declared : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुणाल कश्यप टॉपर, डाइरेक्ट लिंक
- BRABU UG 2nd Semester Result 2023-27 : 15 नवंबर से पहले जारी होगा स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट
- BRABU Part 3 Result Date 2021-24 : कब आएगा पार्ट 3 का रिजल्ट?, परीक्षा नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट
- BRABU PG Admission 2024-26 : कब से शुरू होगा पीजी में नामांकन के लिए आवेदन
विस्तृत तौर पर तैयार किया जा रहा सिलेबस
कॉलेजों के पत्र के बाद बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा यूजी थर्ड सेमेस्टर के सिलेबस को ठीक करने का फैसला लिया गया है। थर्ड सेमेस्टर के साथ चौथे सेमेस्टर का सिलेबस भी विस्तृत तौर पर तैयार किया जा रहा है।
दो दिनों के अंदर सिलेबस तैयार कर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों को भेज दिया जाएगा।
