Last Updated: 11 July 2026
BRABU UG 2nd Semester Exam Form 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खबर है जो द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने FYUG सिस्टम के तहत BRABU UG 2nd Semester Exam Form 2026 भरने की आधिकारिक तिथियां घोषित कर दी हैं। समय बहुत कम है, इसलिए छात्रों को बिना देरी किए तय समय के भीतर अपना परीक्षा फॉर्म भरना होगा, वरना वे परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्या है, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है और आपको किन गलतियों से बचना है ताकि आपका एडमिट कार्ड समय पर आ सके। यहां आपको पूरी जानकारी आसान तरीक़े से बता रहे ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके।
यह जानकारी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की 10 जुलाई 2026 को जारी अधिकारिक सूचना पर आधारित है।
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| विश्वविद्यालय का नाम | बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) |
| परीक्षा का नाम | UG 2nd Semester Exam 2026 |
| सेशन | UG Session 2025-29 |
| संबंधित कोर्स | BA BSc BCom |
| फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 13 जुलाई 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2026 |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन / कॉलेज के माध्यम से |
Important : अपने 2nd सेमेस्टर परीक्षा, एडमिट कार्ड रिजल्ट की सभी जानकारी तुरंत चाहते है तो BRABU के इस whatsapp group में जुड़ जाए : यहाँ क्लिक कर जुड़ जाए
BRABU 2nd Semester Important Dates
बहुत से छात्र पिछले कुछ दिनों से लगातार पूछ रहे थे कि brabu 2nd semester ka exam form kab se bharayega, तो अब विश्वविद्यालय ने ऑफिशियल डेट्स जारी कर दी हैं। जारी की गई brabu ug semester 2 form date 2025-29 के अनुसार, छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। सभी छात्रों को अपने कॉलेज द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
BRABU 2nd Semester Exam Form Last Date
छात्रों के पास फॉर्म भरने के लिए बहुत सीमित समय दिया गया है। इसलिए बिना अंतिम दिन का इंतजार किए 18 जुलाई 2026 तक अपना फॉर्म जरूर भर लें। अगर आप अंतिम तिथि तक अपना brabu cbcs semester 2 exam form जमा नहीं करते हैं, तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
BRABU 2nd Semester Exam Fee Details
जब भी फॉर्म की बात आती है, तो छात्रों के मन में यह सवाल सबसे पहले आता है कि brabu 2nd semester exam fee kitna lagega, तो आपको बता दें कि फीस की सटीक जानकारी आपको अपने संबंधित कॉलेज के नोटिस बोर्ड से मिलेगी। प्रैक्टिकल और नॉन-प्रैक्टिकल विषयों के आधार पर फीस अलग-अलग हो सकती है। छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद, कॉलेज को 21 जुलाई 2026 तक RTGS/NEFT के जरिए विश्वविद्यालय में फीस की रसीद जमा करनी होगी।
Important : अपने 2nd सेमेस्टर परीक्षा, एडमिट कार्ड रिजल्ट की सभी जानकारी तुरंत चाहते है तो BRABU के इस whatsapp group में जुड़ जाए : यहाँ क्लिक कर जुड़ जाए
BRABU 2nd Semester UMIS Portal Update
यह चरण महाविद्यालयों (Colleges) के लिए है, लेकिन छात्रों का भविष्य इसी पर निर्भर है। सभी कॉलेजों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी पात्र छात्रों का डेटा UMIS Login पोर्टल पर 20 जुलाई 2026 की शाम 4:00 बजे तक अपडेट कर दें। जब तक कॉलेज डेटा अपडेट नहीं करेगा, तब तक छात्रों का Admit Card Update नहीं होगा।
BRABU 2nd Semester Apply Online Link
अगर आप जानना चाहते हैं कि brabu 2nd semester exam form kaise bhare, तो आपको सबसे पहले अपने कॉलेज जाना होगा या उनके द्वारा दिए गए पोर्टल पर विजिट करना होगा। जो भी छात्र brabu ba 2nd sem exam form online भरना चाहते हैं, वे अपने कॉलेज से संपर्क करें। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरने का ऑफिशियल brabu exam form online apply link छात्रों को उनके कॉलेज के माध्यम से ही प्राप्त होगा।
एक्सपर्ट की विशेष सलाह
10 वर्षों के अनुभव के आधार पर मेरी सभी छात्रों को एक खास सलाह है: जब भी आप अपना फॉर्म भरें और फीस जमा करें, तो उसकी रसीद (Print Out) की कम से कम दो कॉपी अपने पास सुरक्षित जरूर रखें। कई बार तकनीकी खराबी के कारण कॉलेज का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं होता है और एडमिट कार्ड रुक जाता है। ऐसे समय में विश्वविद्यालय में सबूत के तौर पर यही फीस रसीद आपके काम आती है।
Important : अपने 2nd सेमेस्टर परीक्षा, एडमिट कार्ड रिजल्ट की सभी जानकारी तुरंत चाहते है तो BRABU के इस whatsapp group में जुड़ जाए : यहाँ क्लिक कर जुड़ जाए
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. BRABU 2nd Semester Exam Form भरने की तारीख क्या है?
परीक्षा फॉर्म 13 जुलाई 2026 से लेकर 18 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। छात्रों को इस अवधि में अपना फॉर्म पूरा करना अनिवार्य है।
2. मुझे Official Notice कहाँ से मिलेगा?
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल नोटिस आप अपने कॉलेज के सूचना-पट्ट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स के माध्यम से देख सकते हैं।
3. क्या एडमिट कार्ड जारी होने में कोई समस्या आ सकती है?
विश्वविद्यालय ने साफ कहा है कि केवल उन्हीं छात्रों का एडमिट कार्ड जारी होगा जिनका शुल्क और सूची कॉलेज द्वारा सही समय पर पोर्टल पर जमा की जाएगी।
सर्वर डाउन होने या पोर्टल में तकनीकी समस्या आने से बचने के लिए अपना परीक्षा फॉर्म अंतिम तिथि से पहले जरूर करें। अंतिम और सटीक जानकारी के लिए कृपया Official Website देखें।

Reviewed by Near News BRABU Desk
