Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

BRABU Result New Update : रिजल्ट को लेकर मास्टर प्लान तैयार, इस तरह अब 20 दिन में जारी होगा रिजल्ट

BRABU Result New Update

BRABU Result New Update : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar Bihar University – BRABU) प्रशासन द्वारा स्नातक से लेकर पीजी तक की परीक्षा का रिजल्ट 20 दिनों में जारी किया जाएगा

इसको लेकर BRA Bihar University, Muzaffarpur के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान के साथ मिलकर परीक्षा का रिजल्ट 20 दिनों में जारी करने का मास्टर प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़ें…

परीक्षाएं खत्म होते ही उसी दिन शुरू हो जाएगी कॉपियों की कोडिंग

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया है की अब स्नातक से लेकर पीजी तक की परीक्षाएं खत्म होते ही उसी दिन कॉपियों की कोडिंग शुरू कर दी जाएंगी।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


परीक्षा समाप्त होते ही कॉपियों की जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र भेज दिया जाएगा। अभी परीक्षा खत्म होने के लगभग 15 दिन बाद कॉपियों की जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचती थीं और उसके बाद कोडिंग की प्रक्रिया शुरू होती थी।

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया है की इस प्रक्रिया में रिजल्ट जारी होने में देरी होती थी।

कुलपति के निर्देश के बाद लागू होगा मास्टर प्लान

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने बताया है की इस मास्टर प्लान को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के सामने भी रखा जाएगा। वहां से निर्देश मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

परीक्षा को समय पर लाने के लिए जल्दी रिजल्ट प्रकाशन पर जोर :

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक के सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षा बेपटरी पर चल रही है, इसलिए BRA Bihar University प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार की है।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की BRABU का स्नातक का सत्र डेढ़ से दो महीने लेट से चल रहा है। इसलिए बीआरएबीयू प्रशासन ने परीक्षा को समय पर लेने के लिए जल्दी रिजल्ट जारी करने पर फैसला लिया है।

विषयवार जारी होगा रिजल्ट

BRABU प्रशासन ने बताया की अब विषयवार कॉपियों की जांच की जाएगी। पहले जिस विषय की परीक्षा खत्म होगी उसकी कोडिंग कराकर कॉपियों की जांच भी शुरू कर दी जाएगी। इससे कॉपियों की जांच जल्दी ही खत्म हो जाएगी। वहीं विषयवार रिजल्ट भी विवि की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News
Exit mobile version