BRABU PG Spot Admission 2024-26 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2024-26 में थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पीजी फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर 9155 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।
आपको बता दें की Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University- BRABU के पीजी विभाग और कॉलेजों द्वारा पीजी थर्ड मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है।
यह भी पढ़ें…
- Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 Online Apply : 1st, 2nd, 3rd ₹25000 रुपये, एलिजिबिलिटी व अप्लाई डेट
- Bihar Rajya Fasal Sahayata 2025 : किसानों को मिलेगा 20000 रुपये, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन
- Central Bank of India Vacancy 2025 : 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, तुरंत करें अप्लाई
- Bihar BELTRON Stenographer Answer Key 2025 : बिहार बेल्ट्रॉन स्टेनोग्राफर आंसर की जारी, डाउनलोड करें
- Artificial Intelligence Courses : AI के टॉप 5 कोर्स बिल्कुल फ्री, होगी बंपर कमाई
- BPSC Exam Calendar Download 2025 : सरकारी नौकरी 2025 का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
- Bihar Home Guard New Vacancy 2025 : बिहार होमगार्ड की 11588 वैकेंसी के लिए विज्ञापन जारी – जिलेवार वैकेंसी देखें
- BPSC Exam Calendar Download 2025 : सरकारी नौकरी 2025 का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
- Bihar Police Constable Exam Date 2025 Out : इस दिन से होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा, डेटशीट जारी
- Bihar Police Constable Bharti 2025 : बिहार पुलिस में 19838 पदों पर सिपाही की नई भर्ती, आवेदन शुरू
पीजी थर्ड मेरिट लिस्ट से नामांकन तिथि विस्तारित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थी
आपको बताते चलें कि BRABU PG 3rd Merit List 2024-26 में नाम होने के बाद भी विभिन्न कारणों से एडमिशन कराने से वंचित छात्रों ने एकबार फिर एडमिशन तिथि विस्तारित करने की BRABU प्रशासन से मांग की है।
इसको लेकर शुक्रवार को कई छात्र-छात्राओं ने BRA Bihar University में जाकर आवेदन जमा किया है। विद्यार्थियों ने BRABU प्रशासन से मांग की है कि पीजी थर्ड मेरिट लिस्ट से एडमिशन के लिए 3 दिन और तिथि बढ़ाई जाएं।
कई छात्रों ने पीजी थर्ड मेरिट लिस्ट के साथ ऑफलाइन आवेदन देकर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की है।
अगले सप्ताह से पीजी के खाली सीटों पर होगा स्पॉट एडमिशन
आपको बता दें कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है की पीजी थर्ड मेरिट लिस्ट से एडमिशन तिथि को बढ़ाना मुश्किल लग रहा है। इसकी घोषणा BRABU प्रशासन पहले ही कर चुकी है।
अब अगले सप्ताह से पीजी के विभिन्न विषयों में खाली सीटों पर छात्रों का स्पॉट एडमिशन लिया जाएगा। रविवार तक विषयवार रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
इस आधार पर पीजी सत्र 2024-26 में विषयवार हुए एडमिशन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सोमवार को बैठक कर पीजी में स्पॉट एडमिशन पर फैसला लिया जाएगा।
