BRABU Law College List : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अब 11 कॉलेजों में लॉ की पढ़ाई होगी। आपके जानकारी के लिए बताते चलें की काउंसिल की ओर से 6 नये कॉलेजों की स्वीकृति मिली है। इसी सत्र से इसमें भी एडमिशन लिया जाएगा।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के 6 नये कॉलेजों में प्री-लॉ और एलएलबी कोर्स की पढ़ाई होगी। पहले 5 लॉ कॉलेजों में एडमिशन होना था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी।
6 नए कॉलेजों में 60-60 सीटों पर होगा नामांकन
बता दें कि बिहार यूनिवर्सिटी के 6 नए कॉलेजों में एलएलबी और प्री लॉ कोर्स में 60-60 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा। इससे पूर्व बीआरएबीयू में 5 कॉलेजों में एलएलबी के लिए 780 और प्री लॉ के लिए 480 सीटें निर्धारित थीं।
बीआरएबीयू में नए कॉलेजों के जुड़ने के बाद एलएलबी में सीटों की संख्या बढ़कर 1140 और प्री लॉ में 840 सीटें हो गई हैं। यानी टोटल सीटों की संख्या 1980 हो गई है।
12 अक्टूबर तक खुला रहेगा आवेदन पोर्टल
बिहार यूनिवर्सिटी ने लॉ कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है। 12 अक्टूबर तक छात्र-छात्राएं BRABU LAW Entrance Exam 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
16 अक्टूबर को होगी लॉ प्रवेश परीक्षा
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से BRABU LAW Entrance Exam 2024 आगामी 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पहली बार पोर्टल खुलने पर 2 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
Read Also…
- BRABU LAW Entrance Exam 2024 : लॉ एंट्रेंस एग्जाम के लिए फिर से आवेदन शुरू, अब इस दिन होगी परीक्षा
- BRABU Part 1 Special Exam Date 2024 : इस महीने होगी स्नातक पार्ट वन स्पेशल परीक्षा, 30 हजार छात्र होंगे शामिल
- BRABU Convocation Deemed Date : 9 लाख से अधिक छात्रों को जल्द मिलेगा डिग्री, राजभवन ने जारी किया कन्वोकेशन डीम्ड डेट
- BRABU UG 1st Semester Mid Term Exam Date 2024-28 : 14 अक्टूबर से शुरू होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा, जाने एग्जाम सेंटर
- BRABU Part 3 Result Date 2021-24 : कब आएगा पार्ट 3 का रिजल्ट?, परीक्षा नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट
इन 11 लॉ कॉलेजों में होगा एडमिशन
- बिशुनपत देवी कॉलेज, वैशाली
- सीआरके कॉलेज हाजीपुर, वैशाली
- माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सीतामढ़ी
- निशा कॉलेज काटाहरी सेठी वेस्ट चंपारण
- शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन
- एसएनएस विद्यापीठ इस्ट चंपारण
- एमएस कॉलेज मोतिहारी
- रघुनाथ पांडेय मेमोरियल लॉ कॉलेज
- एसकेजे लॉ कॉलेज
- श्री उमेश मिश्रा रंजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज हाजीपुर
- इंदू देवी रंजीत कुमार प्रकाश प्रोफेशनल कॉलेज हाजीपुर।
लॉ प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें
